संत रविदास मंदिर में मूर्तियों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

भैरूंदा|नीलकंठ घाट पर जांगड़ा समाज की संत रविदास समिति नीलकंठ द्वारा नवनिर्मित मंदिर में मां नर्मदा, भगवान शंकर और संत रविदास जी महाराज की मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद समाज के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। समिति ने कार्यक्रम के दौरान रघुनाथ सिंह भाटी को एक आवेदन सौंपा। भाटी ने जांगड़ा समाज और मातृ शक्ति की सराहना की। उन्होंने समाज की धर्मशाला के विकास के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक रमाकांत भार्गव के माध्यम से धर्मशाला और शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया। नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर ने मां नर्मदा को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया। विशेष अतिथियों में जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, जिला पंचायत सदस्य ओम पटेल, अनुसूचित जाति प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कैलाश धावरे सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *