सुल्तानपुर के गोमती नदी में मिले शव की शिनाख्त:7 दिन बाद परिजनों ने की पहचान, बुजुर्ग आटा चक्की चलाता था

सुल्तानपुर के गोमती नदी में मिले शव की शिनाख्त:7 दिन बाद परिजनों ने की पहचान, बुजुर्ग आटा चक्की चलाता था

सुल्तानपुर की गोमती नदी में मिले एक शव की पहचान सात दिन बाद हो गई है। मृतक की शिनाख्त विवेक नगर निवासी 65 वर्षीय राम अनुज धुरिया पुत्र जगनंदन के रूप में हुई है। उनका शव गुरुवार सुबह टांटियानगर पुल के पास मिला था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे टांटियानगर पुल के पास क्रिकेट खेल रहे युवकों ने गोमती नदी में एक शव उतराते देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर क्राइम इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद मिश्रा, दीवान राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अमित यादव और कांस्टेबल रोहित सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक ने काली जैकेट, स्वेटर, क्रीम रंग की शर्ट और सफेद रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके गले में हनुमान जी का लॉकेट भी था। मृतक राम अनुज धुरिया मूल रूप से रामदासपुर के निवासी थे और विवेक नगर में आटा चक्की चलाते थे। उनकी पत्नी का नाम सावित्री देवी है। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें संजय, अजय, विजय, धनंजय (बेटे) और लक्ष्मी (बेटी) शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *