आज गयाजी आएंगे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी:मोहन श्रीवास्तव के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे; आईसीसी सचिव देवेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे

आज गयाजी आएंगे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी:मोहन श्रीवास्तव के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे; आईसीसी सचिव देवेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और आईसीसी सचिव, बिहार सह प्रभारी देवेंद्र यादव आज गयाजी आएंगे। नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करीमगंज कब्रिस्तान के पास चुनावी जनसभा को शाम 4 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इमरान प्रतापगढ़ी के आगमन को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आम जनता से रैली में शामिल होने की अपील की है। इस बार गयाजी नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अखोरी अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ मोहन श्रीवास्तव चुनावी मैदान में हैं। इससे पूर्व दो बार यहां से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हुए। अब वे तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। मोहन नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके हैं। वर्तमान में वार्ड पार्षद भी हैं। 9वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार दूसरी ओर इनके खिलाफ नगर सीट से बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार 9वीं बार मैदान में हैं। मोहन श्रीवास्तव नगर निगम द्वारा कराए गए विकास कार्यों की बदौलत जनता से वोट मांग रहे हैं। वहीं प्रेम कुमार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए जनता से वोट मांग रहे हैं। हालांकि प्रेम कुमार से जनता की नाराजगी की भी खबर है। शहर के अंदर विकास नाम की चीज धरातल पर नहीं उतर सकी है। शहर के अंदर हर एक सड़क पर जाम की समस्या नासूर बन गई है। बीते 35 साल में अब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकला जा सका है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और आईसीसी सचिव, बिहार सह प्रभारी देवेंद्र यादव आज गयाजी आएंगे। नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करीमगंज कब्रिस्तान के पास चुनावी जनसभा को शाम 4 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इमरान प्रतापगढ़ी के आगमन को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आम जनता से रैली में शामिल होने की अपील की है। इस बार गयाजी नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अखोरी अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ मोहन श्रीवास्तव चुनावी मैदान में हैं। इससे पूर्व दो बार यहां से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हुए। अब वे तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। मोहन नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके हैं। वर्तमान में वार्ड पार्षद भी हैं। 9वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार दूसरी ओर इनके खिलाफ नगर सीट से बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार 9वीं बार मैदान में हैं। मोहन श्रीवास्तव नगर निगम द्वारा कराए गए विकास कार्यों की बदौलत जनता से वोट मांग रहे हैं। वहीं प्रेम कुमार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए जनता से वोट मांग रहे हैं। हालांकि प्रेम कुमार से जनता की नाराजगी की भी खबर है। शहर के अंदर विकास नाम की चीज धरातल पर नहीं उतर सकी है। शहर के अंदर हर एक सड़क पर जाम की समस्या नासूर बन गई है। बीते 35 साल में अब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकला जा सका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *