उस्मान तारिक को ICC 2 बार दे चुका है क्लियरेंस, लेकिन भारत चाहें तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें कैसे

उस्मान तारिक को ICC 2 बार दे चुका है क्लियरेंस, लेकिन भारत चाहें तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें कैसे

Usman Tariq Bowling Action Controversy: उस्मान के बॉल रिलीज प्वाइंट में कोई दिक्कत नहीं है। वह शोल्डर के ऊपर से ही गेंद फेंकते हैं, जो आईसीसी के नियम के अनुसार बिल्कुल लीगल है। 

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ने के लिए तैयार हैं। काफी लंबे इंतज़ार के बाद यह मुकाबला होने जा रहा है, लेकिन इस मैच पर बारिश का साया भी नजर आ रहा है। ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस दुआ कर रहे होंगे कि मैच पर बारिश का असर न पड़े। इसके अलावा, फैंस के मन ये सवाल भी है कि क्या पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) की डिलीवरी पूरी तरह लीगल है या उनके एक्शन में कोई दिक्कत है। मुकाबले से पहले इसी सवाल के जवाब में पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने बेहद आसान भाषा में समझाने की कोशिश की।

एक्शन में नहीं है कोई दिक्कत

अनिल चौधरी ने बताया कि उस्मान के बॉल रिलीज पॉइंट में कोई दिक्कत नहीं है और आईसीसी दो बार उन्हें क्लियरेंस भी दे चुका है। वह शोल्डर से ऊपर गेंद फेंकते हैं, जो आईसीसी के नियमों के अनुसार बिल्कुल लीगल है। इसके अलावा, गेंद फेंकते समय जो पॉज़ वह लेते हैं, वह भी उनके एक्शन का ही हिस्सा है और वह लगातार ऐसा ही करते हैं, इसलिए किसी को कोई दिक्कत नहीं होती।

भारतीय बैटर्स के पाले में गेंद

हालांकि, अगर वह पॉज़ को लंबा या छोटा करते हैं या गेंदबाजी करते समय पॉज़ में लगातार बदलाव करते हैं, तो दिक्कत हो सकती है। यह दिक्कत तब बढ़ सकती है, जब सामने वाला बल्लेबाज़ उनकी उस गेंद को खेलने से मना कर दे और सामने से हट जाए। मतलब अगर भारतीय बैटर चाहें तो उस्मान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, उस्मान को भारत के खिलाफ अधिकतम 24 गेंदें ही फेंकनी हैं। अब चार ओवर की गेंदबाजी में उस्मान कितनी गेंदों में विविधता दिखाते हैं, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन आईसीसी के नियमों के अनुसार उस्मान का एक्लीशन गल हैं और उनके रिलीज प्वाइंट में भी कोई दिक्कत नहीं है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *