IAF Recruitment 2027: वायुसेना में 12वीं पास के लिए अग्निवीर बनने का मौका, मिलेगा 10 लाख का सैलरी पैकेज

IAF Recruitment 2027: वायुसेना में 12वीं पास के लिए अग्निवीर बनने का मौका, मिलेगा 10 लाख का सैलरी पैकेज

IAF Agniveervayu Recruitment 2027: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अग्निपथ स्कीम के तहत ‘अग्निवीरवायु’ (Intake 01/2027) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो कैंडिडेट्स देश की सेवा करना चाहते हैं और एयरफोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। इस भर्ती के लिए मेल और फीमेल दोनों कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। IAF की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 जनवरी, 2026 से शुरू हो गया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 फरवरी, 2026 रात 11 बजे तक तय की गई है। कैंडिडेट्स को iafrecruitment.edcil.co.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। फेज-1 की ऑनलाइन एग्जाम 30 और 31 मार्च, 2026 को कंडक्ट कराई जाएगी।

IAF Recruitment 2027: एज लिमिट और एजुकेशन क्वालिफिकेशन

  • एज लिमिट: इस भर्ती के लिए उन कैंडिडेट्स का जन्म 1 जनवरी, 2006 से 1 जुलाई, 2009 के बीच होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के समय अधिकतम उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • मैरिटल स्टेटस: केवल अनमैरिड (अविवाहित) कैंडिडेट्स ही इसके लिए एलिजिबल हैं। कैंडिडेट्स को 4 साल की सर्विस के दौरान भी अनमैरिड रहना होगा। महिला कैंडिडेट्स के लिए शर्त है कि वे इस दौरान प्रेग्नेंट नहीं होनी चाहिए।
  • साइंस सब्जेक्ट्स: कैंडिडेट्स ने फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश के साथ 12वीं पास की हो। एग्रीगेट 50% मार्क्स और इंग्लिश में कम से कम 50% नंबर होना जरूरी है। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होल्डर भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • अदर सब्जेक्ट्स: नॉन-साइंस स्ट्रीम वाले कैंडिडेट्स भी 50% एग्रीगेट और इंग्लिश में 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास होने पर अप्लाई कर सकते हैं।

IAF Agniveervayu Salary: सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन फेज में होगी। सबसे पहले ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा, इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट और अडैप्टेबिलिटी टेस्ट लिया जाएगा। आखिरी चरण में मेडिकल चेकअप होगा। सैलरी की बात करें तो चुने गए अग्निवीरवायु को पहले साल 30,000 रुपये मंथली सैलरी मिलेगी, जिसमें हर साल इंक्रीमेंट होगा। 4 साल की सर्विस पूरी होने पर करीब 10.04 लाख रुपये का ‘सेवा निधि’ पैकेज दिया जाएगा। परफॉरमेंस के आधार पर 25% अग्निवीरों को एयरफोर्स के रेगुलर कैडर में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *