‘काश वो लड़का होती’ इस मशहूर एक्ट्रेस की दीवानी थी आशा भोसले, खुद कही थी भागने वाली बात

Asha Bhosle: सुरों की जादूगरनी आशा भोसले के निधन ने न केवल संगीत जगत, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के उन पुराने सितारों को भी तोड़ दिया है, जिन्होंने उनके साथ एक पूरा दौर जिया था। रविवार को जब आशा ताई के दुनिया से जाने की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गया। लोग उनके पुराने इंटरव्यू से लेकर उनके विवादों को भी लिखने लगे। ऐसे में एक ऐसा किस्सा सामने आया जिसे सुनकर कई लोगों का यकीन नहीं हुआ। आशा भोसले एक ऐसी एक्ट्रेस को पसंद करती थीं जिनके साथ उन्होंने काफी समय तक काम किया। आशा ताई ने यहां तक कह दिया था कि अगर ये एक्ट्रेस लड़का होती तो मैं इनके साथ भाग सकती थीं।

आशा भोसले करती थी इस एक्ट्रेस को पसंद (Asha Bhosle Death News)

आशा भोसले की जिंदगी बेहद दर्दभरी रही है, लेकिन उनका संगीत उतना ही लाजवाब था। आशा भोसले जिस एक्ट्रेस की फैन थी वह कोई और नहीं बल्कि हेलन थी। जी हां! आशा भोसले हेलन को बेहद पसंद करती थीं। एक दफा आशा भोसले ने मीडिया से बात करते हुए बताया था, “हेलेन इतनी खूबसूरत थीं कि जब वो रिकॉर्डिंग के वक्त कमरे में आती थीं, तो मैं गाना भूल जाती थी और बस उन्हें निहारती रहती थी। मैंने तो उनसे यहां तक कह दिया था कि अगर मैं लड़का होती, तो उनके साथ भाग जाती।” यह किस्सा आज भी फिल्म गलियारों में मशहूर है और दिखाता है कि दोनों के बीच कितना प्यार और सम्मान था।

Asha Bhosle Death News

हेलन ने किया आशा भोसले के निधन पर रिएक्ट (Helen and Asha Bhosle Friendship)

वहीं, एक्ट्रेस हेलेन ने अब आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह खबर उनके लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। उन्होंने रुंधे हुए गले से बताया, “अभी कुछ समय पहले ही हमारी मुलाकात हुई थी, वह बिल्कुल स्वस्थ और ऊर्जा से भरी लग रही थीं। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि अब वो हमारे बीच नहीं रहीं।” हेलेन ने आगे कहा कि आशा जी की आवाज में वो जादू था जो किसी भी साधारण गाने में जान फूंक देता था। आज उन्होंने अपनी एक सहेली नहीं, बल्कि एक अनमोल रत्न खो दिया है।

270 गानों की बेमिसाल जोड़ी

आशा भोसले की आवाज और हेलेन की अदाकारी ने मिलकर भारतीय सिनेमा को वो ग्लैमर दिया, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। इन दोनों दिग्गजों ने साथ मिलकर 270 से ज्यादा गानों पर काम किया। ‘तीसरी मंजिल’ का ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ हो, ‘कारवां’ का ‘पिया तू अब तो आजा’ या ‘डॉन’ का ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’- इन गानों के बिना बॉलीवुड का इतिहास अधूरा है।

दिग्गजों का जमावड़ा

आज मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाले अंतिम संस्कार से पहले आशा जी के घर ‘कासा ग्रैंड’ पर फिल्मी सितारों और राजनेताओं का तांता लगा हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर तक, हर कोई अपनी ‘ताई’ को अंतिम विदाई देने पहुंचा है। संगीत का वो सुरीला अध्याय आज भले ही बंद हो रहा है, लेकिन हेलेन और आशा जी की जुगलबंदी के ये किस्से हमेशा अमर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *