‘पापा, मैं ये शादी नहीं करूंगी, ये रिश्ता मुझे मंजूर नहीं है। मैं जान दे दूंगी, लेकिन इस लड़के से शादी नहीं करुंगी। आप उसे देखिए, वो अंकल टाइप दिखता है। समाज में लोग क्या कहेंगे, मैं अपनी सहेलियों से क्या कहूंगी?’ भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव की रहने वाली 22 साल की शोभा कुमारी ने ये बातें अपने पिता से कही। बेटी की बात सुनकर पिता, दूल्हन बनी अपनी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वेडिंग प्वाइंट से चुपचाप निकल गए। उधर, दूल्हा बना 36 साल का कोसडिहरा गांव का रहने वाला सुधीर कुमार हाथ में जयमाला लेकर दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन लड़की स्टेज पर नहीं आई। इसके बाद खाने का स्टॉल खाली पड़ा रहा, कुर्सियां खाली दिखी। आखिरकार दूल्हा को बिना दुल्हन के आधी रात के बाद घर लौटना पड़ा। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी… बिना दुल्हन लौटने वाले दूल्हे की 2 तस्वीरें देखिए 3 मार्च को तय थी शादी 3 मार्च को सुधीर की शादी शोभा से तय हुई थी। दोनों परिवार ने मिलकर शादी तय की थी। तय किया गया था कि वेडिंग प्वाइंट में ही हल्दी से लेकर तिलक, शादी की रस्में और रिसेप्शन दिया जाएगा। सारी तैयारियां पूरी थी। बाराती जुट चुके थे, स्टेज पर दूल्हा पहुंच चुका था। बस सभी लोग दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी पता चला कि दुल्हन परिवार समेत गायब है। दुल्हन के अलावा उसके परिवार के किसी सदस्य को वेडिंग प्वाइंट में न देखकर सुधीर के परिजन ने उन्हें तलाशना करना शुरू किया। उनके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। दूल्हे वालों को समझने में देर नहीं लगी कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है। रात में ही दूल्हा बने सुधीर को बिना दुल्हन के बाराती समेत घर लौटना पड़ा। सुधीर और शोभा की तय हुई थी अरेंज मैरिज भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव के रहने वाले शिवजी सिंह और दलेलगंज के रहने वाले उदय सिंह ने मिलकर अपने बेटे-बेटी की शादी तय की थी। दोनों लोगों ने तय किया था कि हल्दी, तिलक से लेकर शादी और रिसेप्शन एक ही दिन में निपटा देना है। दोनों परिवार के बीच ये भी तय हुआ था कि शादी के लिए दोनों परिवार मिलकर आधा-आधा खर्चा देंगे। शादी समारोह आरा के उदवंतनगर प्रखंड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास एक वेडिंग प्वाइंट को बुक किया गया था। 3 मार्च को तय समय पर दिन में हल्दी की रस्में, फिर तिलक की रस्में अदा की गई। जयमाला, फेरे और रिसेप्शन की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बारात और लड़की के रिश्तेदारों के स्वागत से लेकर खाने-पीने तक की पूरी व्यवस्था कर ली गई थी। मेहमानों के लिए आलू-गोभी की सब्जी, मिक्स वेज, कचौरी, पुलाव, तड़का, बुंदिया, रसगुल्ला, पापड़ और सलाद जैसे कई व्यंजन बनाकर काउंटर पर सजा दिए गए थे। दूल्हे ने कहा- लड़की ने मुझे देखकर खुद पसंद किया था दूल्हा सुधीर कुमार ने बताया कि शादी ठीक होने के समय शोभा ने मुझे देखकर पसंद किया था, लेकिन जयमाला से ठीक पहले लड़की ने शादी से इनकार कर दिया और बिना किसी को कुछ बताए लड़की अपने परिवार समेत फरार हो गई। सुधीर ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को हमारी शादी तय हुई थी। इस दौरान में लड़की से पूछा था कि हम आपको पसंद हैं। तब लड़की ने कहा कि हां आप मुझे पसंद हैं। मैं शादी के लिए तैयार हूं। दो-दो बार लड़की मुझे देखा भी था और फोन पर हमारी लगातार बात भी हो रही थी। इधर, दूल्हे के पिता शिवजी सिंह ने कहा कि लड़की, उसके परिजन की सहमति से ये रिश्ता तय हुआ था। हम लोगों ने लड़की और लड़के को एक दूसरे से मिलवाया भी था, बात भी कराई थी। लड़की की मां-मौसी के साथ उसके परिवार के लोगों ने एक बार नहीं कई बार लड़के को देखा था। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा डेयरी फॉर्म चलाता है। शिवजी सिंह ने बताया कि जब दुल्हन के गायब होने के अगले दिन लड़की वालों से बात की गई तो पता चला कि दुल्हन ने अपने पिता से कहा कि लड़के की उम्र ज्यादा है, इसलिए लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है, वो ये शादी नहीं करना चाहती है। ‘पापा, मैं ये शादी नहीं करूंगी, ये रिश्ता मुझे मंजूर नहीं है। मैं जान दे दूंगी, लेकिन इस लड़के से शादी नहीं करुंगी। आप उसे देखिए, वो अंकल टाइप दिखता है। समाज में लोग क्या कहेंगे, मैं अपनी सहेलियों से क्या कहूंगी?’ भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव की रहने वाली 22 साल की शोभा कुमारी ने ये बातें अपने पिता से कही। बेटी की बात सुनकर पिता, दूल्हन बनी अपनी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वेडिंग प्वाइंट से चुपचाप निकल गए। उधर, दूल्हा बना 36 साल का कोसडिहरा गांव का रहने वाला सुधीर कुमार हाथ में जयमाला लेकर दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन लड़की स्टेज पर नहीं आई। इसके बाद खाने का स्टॉल खाली पड़ा रहा, कुर्सियां खाली दिखी। आखिरकार दूल्हा को बिना दुल्हन के आधी रात के बाद घर लौटना पड़ा। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी… बिना दुल्हन लौटने वाले दूल्हे की 2 तस्वीरें देखिए 3 मार्च को तय थी शादी 3 मार्च को सुधीर की शादी शोभा से तय हुई थी। दोनों परिवार ने मिलकर शादी तय की थी। तय किया गया था कि वेडिंग प्वाइंट में ही हल्दी से लेकर तिलक, शादी की रस्में और रिसेप्शन दिया जाएगा। सारी तैयारियां पूरी थी। बाराती जुट चुके थे, स्टेज पर दूल्हा पहुंच चुका था। बस सभी लोग दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी पता चला कि दुल्हन परिवार समेत गायब है। दुल्हन के अलावा उसके परिवार के किसी सदस्य को वेडिंग प्वाइंट में न देखकर सुधीर के परिजन ने उन्हें तलाशना करना शुरू किया। उनके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। दूल्हे वालों को समझने में देर नहीं लगी कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है। रात में ही दूल्हा बने सुधीर को बिना दुल्हन के बाराती समेत घर लौटना पड़ा। सुधीर और शोभा की तय हुई थी अरेंज मैरिज भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव के रहने वाले शिवजी सिंह और दलेलगंज के रहने वाले उदय सिंह ने मिलकर अपने बेटे-बेटी की शादी तय की थी। दोनों लोगों ने तय किया था कि हल्दी, तिलक से लेकर शादी और रिसेप्शन एक ही दिन में निपटा देना है। दोनों परिवार के बीच ये भी तय हुआ था कि शादी के लिए दोनों परिवार मिलकर आधा-आधा खर्चा देंगे। शादी समारोह आरा के उदवंतनगर प्रखंड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास एक वेडिंग प्वाइंट को बुक किया गया था। 3 मार्च को तय समय पर दिन में हल्दी की रस्में, फिर तिलक की रस्में अदा की गई। जयमाला, फेरे और रिसेप्शन की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बारात और लड़की के रिश्तेदारों के स्वागत से लेकर खाने-पीने तक की पूरी व्यवस्था कर ली गई थी। मेहमानों के लिए आलू-गोभी की सब्जी, मिक्स वेज, कचौरी, पुलाव, तड़का, बुंदिया, रसगुल्ला, पापड़ और सलाद जैसे कई व्यंजन बनाकर काउंटर पर सजा दिए गए थे। दूल्हे ने कहा- लड़की ने मुझे देखकर खुद पसंद किया था दूल्हा सुधीर कुमार ने बताया कि शादी ठीक होने के समय शोभा ने मुझे देखकर पसंद किया था, लेकिन जयमाला से ठीक पहले लड़की ने शादी से इनकार कर दिया और बिना किसी को कुछ बताए लड़की अपने परिवार समेत फरार हो गई। सुधीर ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को हमारी शादी तय हुई थी। इस दौरान में लड़की से पूछा था कि हम आपको पसंद हैं। तब लड़की ने कहा कि हां आप मुझे पसंद हैं। मैं शादी के लिए तैयार हूं। दो-दो बार लड़की मुझे देखा भी था और फोन पर हमारी लगातार बात भी हो रही थी। इधर, दूल्हे के पिता शिवजी सिंह ने कहा कि लड़की, उसके परिजन की सहमति से ये रिश्ता तय हुआ था। हम लोगों ने लड़की और लड़के को एक दूसरे से मिलवाया भी था, बात भी कराई थी। लड़की की मां-मौसी के साथ उसके परिवार के लोगों ने एक बार नहीं कई बार लड़के को देखा था। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा डेयरी फॉर्म चलाता है। शिवजी सिंह ने बताया कि जब दुल्हन के गायब होने के अगले दिन लड़की वालों से बात की गई तो पता चला कि दुल्हन ने अपने पिता से कहा कि लड़के की उम्र ज्यादा है, इसलिए लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है, वो ये शादी नहीं करना चाहती है।


