Monalisa Bhosle Allegations On Sanoj Mishra: महाकुंभ वायरल गर्ल एक बार फिर सुर्खियो में हैं। शादी को लेकर उठा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उन्होंने फिल्म डायरेक्टर Sanoj Mishra पर गंभीर आरोप लगाकर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। इस पूरे मामले ने इंडस्ट्री और सोशल मीडिया दोनों जगह सनसनी मचा दी है।
सभी आरोप झूठे हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश
मोनालिसा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ और ये सब उनकी पहली फिल्म के दौरान हुआ, जब उन्होंने परिवार को बताया तो उन्हें सपोर्ट नहीं मिला। मोनालिसा ने अपने परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पिता पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और मां पर उन्हें प्यार न देने का आरोप लगाया।
इन आरोपों के बाद सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने ये भी दावा किया कि मोनालिसा को बहकाया जा रहा है और उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। इन तमाम विवादों के बीच सनोज मिश्रा ने बताया कि वो किसी भी जिहादियों के सामने नहीं झुकेंगे और सच सामने लाकर रहेंगे।
मामले में आया नया मोड़
बता दें, मामले में नया मोड़ तब आया जब मोनालिसा के पिता जय सिंह भी सपोर्ट में सामने आए। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि उनकी बेटी के आरोप गलत हैं और सनोज मिश्रा उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते थे। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान पूरा परिवार साथ रहता था, इसलिए ऐसे आरोपों का कोई आधार नहीं है,सब झूठे आरोप है।
तो वहीं, मोनालिसा ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने ये भी अपील की कि उनकी शादी को लेकर गलत बातें न फैलाई जाएं। दरअसल, इस पूरे विवाद में आरोप और पलटवार का सिलसिला जारी है, लेकिन मोनालीसा अपने प्रेमी के प्यार में कुछ से कुछ बयान देते जा रही है, जिसे उसके परिवारवाले मानने से साफ इंकार कर रहे है।


