मैं तुम्हें कभी… गोविंदा के अफेयर पर गस्से से लाल हुई सुनीता आहूजा, मारने की कही बात

मैं तुम्हें कभी… गोविंदा के अफेयर पर गस्से से लाल हुई सुनीता आहूजा, मारने की कही बात

Sunita Ahuja On Govinda Affair: सुपरस्टार रहे गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार उनके अफेयर को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बड़े-बड़े खुलासे करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से खबर थी कि सुनीता और गोविंदा अलग हो रहे हैं और दोनों तलाक लेने वाले हैं, लेकिन अचानक कपल ने साथ आकर लोगों के मुंह बंद कर दिए थे अब एक बार फिर सुनीता आहूजा ने गोविंदा के ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ और उनके गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर जमकर गुबार निकाला है।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर पर की बात (Sunita Ahuja On Govinda Affair)

सुनीता आहूजा ने ‘मिस मालिनी’ संग बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गोविंदा के अफेयर की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। सुनीता आहूजा ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि वे गोविंदा को इस धोखे के लिए कभी माफ नहीं करेंगी। सुनीता ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल की हूं, अगर एक बार खुखरी (नेपाली चाकू) निकाल दी ना, तो हालत खराब हो जाएगी। इसलिए बोलती हूं, सतर्क हो जा बेटा अभी भी समय है।”

Sunita Ahuja Angry Govinda

सुनीता ने गोविंदा को दी चेतावनी (Sunita Ahuja Angry Govinda)

सुनीता ने आगे कहा, “ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं तुम थोड़ी ना बेवकूफ हो तुम 63 साल के हो चुके हो। तुम्हें अभी अपनी बेटी टीना की शादी करनी है, बेटे का करियर है। बेटा होने के नाते उसने कभी भी गोविंदा को नहीं कहा कि यहां फोन कर दो या वहां फोन कर दो और गोविंदा ने भी कभी कोई हेल्प नहीं की है। मैंने तो गोविंदा के मुंह पर ये बोला है। उसके नाम में ही गड़बड़ है। उसका नाम गोविंदा है तभी आसपास इतनी गोपियां हैं, यही तो गलत है ना कि ये जब दुर्गा का रूप धारण करेगी ना फिर देखना”

Sunita Ahuja Angry Govinda

गोविंदा का एक लड़की के साथ है अफेयर (Govinda Affair)

बता दें कि कुछ महीने पहले भी सुनीता ने खुलासा किया था कि गोविंदा का किसी कम उम्र की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने साफ किया था कि वह लड़की कोई एक्ट्रेस नहीं है, बल्कि सिर्फ पैसों के लालच में गोविंदा के साथ जुड़ी हुई है।

सुनीता आहूजा के इस बेबाक इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। लोग जहां सुनीता की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं गोविंदा की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह है कि गोविंदा अपनी पत्नी के इन आरोपों पर क्या सफाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *