Kunickaa Sadanand Relationship Revelation: फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 से सुर्खियों में आयीं और कुनिका सदानंद ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में दिए के इंटरव्यू में उन्होंने अपनी रिलेशनशिप्स, शादियों और उनसे जुड़े एक्सपिरियंसेस के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि उनके जीवन में कुल छह रिलेशनशिप्स रहे हैं।
मेरे दो लिव-इन रिलेशनशिप्स रहे (Kunickaa Sadanand Relationship Revelation)
फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने अपनी निजी जिंदगी पर बेबाक और बिंदास अंदाज में बात करते हुए कहा, ‘मेरे दो लिव-इन रिलेशनशिप्स रहे, दो शादियां हुईं और बाकी दो रिलेशनशिप्स ऐसे थे जो उतने गहरे नहीं थे। इस तरह कुल मिलाकर मेरे छह आदमियों के साथ रिश्ता रहा।’ कुनिका का मानना है कि उनके लिए प्यार और समर्पण के बिना कुछ भी करना मुमकिन नहीं है और उनका हमेशा 100% लव होता है। उन्होंने ये भी बताया कि ‘मेरे लिए किसी भी रिश्ते में प्यार और समर्पण सबसे जरूरी होता है और मैं हमेशा अपना 100 प्रतिशत देती हूं।’
पहली शादी पर दिया बड़ा बयान (Kunickaa Sadanand Relationship and Marriage Revelation)
अपनी पहली शादी के बारे में बात करते हुए कुनिका ने बताया कि उस समय वो काफी छोटी थीं और मैच्योर भी नहीं थीं। उन्होंने कहा, “पहली शादी में सबसे बड़ी प्रॉब्लम यही थी कि मैं बहुत छोटी थी और उतनी समझदार नहीं थी।” इसके साथ ही कुनिका ने शेयर किया कि वो एक एयरफोर्स ऑफिसर की मॉडर्न फैमिली से थीं, लेकिन शादी के बाद उन्हें एक पारंपरिक मारवाड़ी परिवार में जाना पड़ा। वहां की सख्त परंपराओं के चलते उन्हें घूंघट में रहना पड़ता था, जो उनके लिए एक बहुत बड़ा बदलाव था।

विदेश में बिलकुल अकेली पड़ गईं थीं कुनिका
कुनिका की दूसरी शादी अमेरिका में रहने वाले विनय लाल से हुई थी। इस रिश्ते के टूटने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने के दौरान उन्हें काफी अकेलापन महसूस हुआ और वह अपनी पहचान को लेकर संघर्ष कर रही थीं। इसके आगे उन्होंने बताया, ‘मेरे पति विनय अक्सर कहते थे बेबी, तुम खुश नहीं लग रही हो।” शादी में ख़ुशी नहीं मिली तो हमने तलाक ले लिया और मैं वापस भारत लौट आई। बता दें कि विनय और कुनिका का एक बेटा अयान लाल है।
इसके आगे उन्होंने बताया कि भारत लौटने के बाद मैंने फिर से फिल्मों में अपना करियर शुरू किया।
अलिमनी नहीं, बच्चों को दी प्राथमिकता
इंटरव्यू में कुनिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी किसी भी शादी में गुजारा भत्ता (अलिमनी) के रूप में एक भी पैसा नहीं लिया। उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता हमेशा उनके बच्चे रहे हैं और उन्होंने उसी को ध्यान में रखकर फैसले लिए।
रिश्तों में इमोशनल होने की बात कबूली
अपने अतीत को याद करते हुए कुनिका ने माना, मैं रिश्तों में काफी इमोशनल हो जाती थी। कई बार रिश्तों और शादियों के चलते उनके करियर पर भी असर पड़ा और मैं थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हुई।
62 की उम्र में भी रिश्ते के लिए तैयार (Kunickaa Sadanand is Still Open To Date At 62)
आज 62 साल की उम्र में भी कुनिका का नजरिया प्यार को लेकर सकारात्मक है। कुनिका ने कहा, ‘अगर मुझे कोई मजबूत और कमिटमेंट वाला रिश्ता मिलता है, तो मैं इस उम्र में भी उसके लिए तैयार हूं। हालांकि, इसके आगे उन्होंने बताया, ‘फिलहाल मैं किसी रिश्ते की तलाश में नहीं कर रही हूं।’


