मैं भगवान को नहीं मानता, मां मानती थी, Prakash Raj का ट्रोलर्स को सीधा जवाब, बोले- क्या नफरत फैलाने वाले राक्षस समझेंगे?

मैं भगवान को नहीं मानता, मां मानती थी, Prakash Raj का ट्रोलर्स को सीधा जवाब, बोले- क्या नफरत फैलाने वाले राक्षस समझेंगे?

Prakash Raj trolls: साउथ एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) की मां, सुवर्णलता, 29 मार्च को 86 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा लिया और उनका अंतिम संस्कार 31 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित किया गया, जिसमें परिवार ने ईसाई रीति-रिवाजों का पालन किया। इस दौरान प्रकाश राज को अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए काफी भावुक भी देखा गया।

अंतिम संस्कार रीति-रिवाजों से क्यों किया गया

इस बीच प्रकाश राज को लेकर सोशल मीडिया पर भी आलोचनाएं की जा रही है, जिसमें उन्होंने पहले खुद को नास्तिक बताया था, तो फिर अपनी मां का अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाजों से क्यों किया। एक वीडियो में एक्टर का नास्तिक होने का जिक्र करते हुए उन्हें ट्रोल भी किया गया। अब इस पर प्रकाश राज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “वे खुद भगवान में विश्वास नहीं करता और नहीं मानता, लेकिन मैं मां की आस्था का सम्मान करता हूं और ये मेरा फर्ज था। मैं कौन होता हूं जो अपनी मां को उनके विश्वास के अनुसार दफनाए जाने से रोकूं? ये बेसिक सम्मान है जो हम एक-दूसरे को देते हैं।”

पारिवारिक जीवन ईसाई धर्म से जुड़ा था

अगर सुवर्णलता के जीवन की बात करें तो वो कर्नाटक में जन्मीं और एक अनाथ लड़की के रूप में बड़ी हुईं। उनका पारिवारिक जीवन ईसाई धर्म से जुड़ा था। उन्होंने नर्स के रूप में काम करते हुए अपने पति से मुलाकात की और एक साथ 3 बच्चों का पालन-पोषण किया। अपनी पूरी जिंदगी वे अपने परिवार के लिए मजबूत सहारा भी बनी रहीं। बता दें, प्रकाश राज पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें एक बार ब्रेन सिस्ट की समस्या हुई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई जिसमें मेमोरी लॉस का खतरा भी था। इस कठिन दौर में परिवार का समर्थन उनके लिए सबसे बड़ा सहारा रहा है।

बता दें, प्रकाश राज आने वाले समय में कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। उनके कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स इस साल रिलीज होंगे, जबकि कुछ फिल्में अगले साल थिएटर तक पहुंचेंगी। इसके अलावा वो एक नई डिजिटल सीरीज के द्वारा भी दर्शकों से जुड़ने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *