आरा में गुरुवार देर रात एक CBSE इंटरमीडिएट की छात्रा ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक, आत्महत्या के बाद छात्रा के गले पर काले रंग का निशान भी मिले हैं। मृतका की पहचान रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की पुत्री अनन्या कुमारी(18) के तौर पर हुई है। आज उसका फिजिक्स का पेपर था। घटना नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले की है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी बीमारी का जिक्र किया है। नोट में छात्रा लिखा- मेरे से अब नहीं हो रहा है, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी, मेरी तबीयत ही खराब रहती है हमेशा। सब मेरी गलती है, मेरे चलते मेरे परिवार वाले परेशान हैं। बहुत हो गया, अब और नहीं, मैं जा रही हूं। किसी के चलते नहीं, खुद से जा रही हूं। मम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा। दीदी, अंश, तुम भी अपना ध्यान रखना…बाय अनन्या/ गौरी खाना खाकर कमरे में सोने गई थी चाचा गुड्डू पांडेय ने बताया, “CBSE बोर्ड से इंटर का परीक्षा दे रही थी और आज शुक्रवार को उसका फिजिक्स का पेपर उसे जोंडिस हो गया था और वह बीमार भी चल रही थी। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई। इस बीच देर रात कमरे का दरवाजा बंद कर उसने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जब परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो वह पंख से लटक रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी।” पिता ने कहा था अगली बार देना एग्जाम सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार वह बराबर बीमार रहती थी। पढ़ाई में उसका मन भी नहीं लगता था। उसने कई बार अपने परिवार वालों को भी कहा था- ‘मेरा पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है।’ तब उसके पिता सतीश कुमार पांडेय ने कहा- “अगर दिल नहीं है तो परीक्षा मत दो, अगली बार दे देना। इस वजह से वह काफी टेंशन में रहती थी। जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी।”
फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृत छात्रा तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थी। पिता सतीश कुमार पांडेय रेलवे विभाग में सिग्नल सुपरवाइजर हैं। परिवार में मां पिंकी देवी, बहन प्राची कुमारी और भाई अंश राज है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा में गुरुवार देर रात एक CBSE इंटरमीडिएट की छात्रा ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक, आत्महत्या के बाद छात्रा के गले पर काले रंग का निशान भी मिले हैं। मृतका की पहचान रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की पुत्री अनन्या कुमारी(18) के तौर पर हुई है। आज उसका फिजिक्स का पेपर था। घटना नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले की है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी बीमारी का जिक्र किया है। नोट में छात्रा लिखा- मेरे से अब नहीं हो रहा है, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी, मेरी तबीयत ही खराब रहती है हमेशा। सब मेरी गलती है, मेरे चलते मेरे परिवार वाले परेशान हैं। बहुत हो गया, अब और नहीं, मैं जा रही हूं। किसी के चलते नहीं, खुद से जा रही हूं। मम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा। दीदी, अंश, तुम भी अपना ध्यान रखना…बाय अनन्या/ गौरी खाना खाकर कमरे में सोने गई थी चाचा गुड्डू पांडेय ने बताया, “CBSE बोर्ड से इंटर का परीक्षा दे रही थी और आज शुक्रवार को उसका फिजिक्स का पेपर उसे जोंडिस हो गया था और वह बीमार भी चल रही थी। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई। इस बीच देर रात कमरे का दरवाजा बंद कर उसने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जब परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो वह पंख से लटक रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी।” पिता ने कहा था अगली बार देना एग्जाम सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार वह बराबर बीमार रहती थी। पढ़ाई में उसका मन भी नहीं लगता था। उसने कई बार अपने परिवार वालों को भी कहा था- ‘मेरा पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है।’ तब उसके पिता सतीश कुमार पांडेय ने कहा- “अगर दिल नहीं है तो परीक्षा मत दो, अगली बार दे देना। इस वजह से वह काफी टेंशन में रहती थी। जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी।”
फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृत छात्रा तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थी। पिता सतीश कुमार पांडेय रेलवे विभाग में सिग्नल सुपरवाइजर हैं। परिवार में मां पिंकी देवी, बहन प्राची कुमारी और भाई अंश राज है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


