मैं कहते-कहते थक गया हूं… इस भारतीय गेंदबाज पर भड़के अश्विन ने फाइनल से पहले दी चेतावनी

मैं कहते-कहते थक गया हूं… इस भारतीय गेंदबाज पर भड़के अश्विन ने फाइनल से पहले दी चेतावनी

R Ashwin on Varun Chakravarthy: इंग्‍लैंड के खिलाफ सबसे महंगा स्‍पेल डालने के लिए वरुण चक्रवर्ती की जमकर क्‍लास लगाई है। उन्‍होंने कहा कि बल्‍लेबाजों के जल्दी अटैक करने से उनका कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। इसके साथ ही उन्‍होंने टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल को लेकर उन्‍हें चेतावनी भी दी। 

R Ashwin on Varun Chakravarthy: भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब टीम इंडिया का सामना खिताबी मुकाबले में रविवार को न्‍यूजीलैंड से होगा। वरुण चक्रवर्ती इंग्‍लैंड के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए और भारत ने 253 रन के टोटल को बमुश्किल डिफेंड किया। फाइनल से पहले पूर्व दिग्‍गज स्पिन ऑलराउंडर आर अश्विन ने वरुण को जमकर लताड़ लगाई है। इसके साथ ही उन्‍होंने चेतावनी भी दी है।

टी20 वर्ल्ड कप मैच में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे महंगा बॉलिंग स्पेल

वरुण चक्रवर्ती ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 64 रन दिए और एक विकेट लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप मैच में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे महंगा बॉलिंग स्पेल है। उन्होंने सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2007 में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के लिए 0/64 का स्कोर बनाया था। अश्विन ने कहा कि जब बैट्समैन उनके स्पेल में जल्दी अटैक करते हैं तो वरुण का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है।

‘स्पीड वेरिएशन के साथ लाइन और लेंथ वेरिएशन जरूरी’

अश्विन ने ‘ऐश की बात’ में कहा कि वरुण के साथ जो हो रहा है, वह यह नहीं है कि टीमें उस पर अटैक कर रही हैं या उसे चुन रही हैं। हर कोई जानता है कि आदिल राशिद के पास गुगली है। टीमों का अटैक करना या बॉलर को पढ़ना नॉर्मल है। यह हर क्रिकेटर के साथ होता है। लेकिन, अगर ऐसा होता है तो आपको टैक्टिकल होना होगा। आप लेंथ मिस नहीं कर सकते। स्पीड वेरिएशन के साथ लाइन और लेंथ वेरिएशन जरूरी हैं। इसके लिए उनसे बात करनी होगी।

‘मैं यह बार-बार कहते-कहते थक गया’

उन्‍होंने कहा कि हर बार जब उस पर अटैक होता है, तो उसका कॉन्फिडेंस और कम होता जाता है, क्योंकि उसे पता है कि वह आगे बढ़ रहा है। मैं यह बार-बार कहते-कहते थक गया हूं। पिछले कुछ गेम से मैं यही कह रहा हूं। लेफ्ट-हैंडर को राउंड द विकेट से बॉलिंग मत करो।

भारत के लिए दूसरे सबसे महंगे बॉलिंग फिगर वाले गेंदबाज

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे महंगा बॉलिंग फिगर भी इसी एडिशन में दर्ज किया गया है। जब यूएसए के सौरभ नेत्रवलकर ने भारत के खिलाफ 0/65 का स्कोर किया था। चक्रवर्ती अब सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए दूसरे सबसे महंगे बॉलिंग फिगर वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज था, प्रसिद्ध ने 2023 में गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 0/68 का स्‍कोर किया था। जबकि युजवेंद्र चहल के नाम भी 2018 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ 0/64 का रिकॉर्ड दर्ज है।

एक साल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा आईसीसी फाइनल

भारत रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगा। दोनों टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी पहुंची थीं और लगभग एक साल बाद फिर से आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *