पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को याद किया है। आज नीलम की पुण्यतिथि पर भोजपुरी एक्टर ने उनके नाम एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नीलम की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लिखा, ‘आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।’ वहीं, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- आप जहां भी हो, भगवान अपने चरणों में स्थान दें। बता दें कि 2 दिन पहले पवन सिंह की दूसरी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह थी। हालांकि, इसपर उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया था। ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की थी तस्वीर ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी थी। ज्योति सिंह की ओर से शेयर की गई तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। फोटो में ज्योति सिंह मैरून रंग की साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए हुए पवन सिंह की बाहों में मुस्कराती दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ‘Happy Anniversary’ लिखकर पवन सिंह को बधाई दी थी। नीलम ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड नीलम सिंह और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था। पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। अपनी पहली पत्नी को पवन ने देवी कहा था हालांकि पवन सिंह स्टेज से कई बार नीलम का जिक्र कर चुके हैं। रियलिटी शो में पवन अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक होते हुए भी दिखे थे। उन्होंने कहा था, ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया।’ 2018 में की थी दूसरी शादी अपनी पत्नी के आत्महत्या के 4 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है। पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को याद किया है। आज नीलम की पुण्यतिथि पर भोजपुरी एक्टर ने उनके नाम एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नीलम की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लिखा, ‘आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।’ वहीं, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- आप जहां भी हो, भगवान अपने चरणों में स्थान दें। बता दें कि 2 दिन पहले पवन सिंह की दूसरी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह थी। हालांकि, इसपर उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया था। ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की थी तस्वीर ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी थी। ज्योति सिंह की ओर से शेयर की गई तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। फोटो में ज्योति सिंह मैरून रंग की साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए हुए पवन सिंह की बाहों में मुस्कराती दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ‘Happy Anniversary’ लिखकर पवन सिंह को बधाई दी थी। नीलम ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड नीलम सिंह और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था। पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। अपनी पहली पत्नी को पवन ने देवी कहा था हालांकि पवन सिंह स्टेज से कई बार नीलम का जिक्र कर चुके हैं। रियलिटी शो में पवन अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक होते हुए भी दिखे थे। उन्होंने कहा था, ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया।’ 2018 में की थी दूसरी शादी अपनी पत्नी के आत्महत्या के 4 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है।


