‘मैं पाकिस्तान से बोल रहा, बम सेट है, भुगतान करो’:दरभंगा में TVS शोरूम के मालिक को अंतरराष्ट्रीय नंबर से आया कॉल, इंडिया का नाम सुनते ही कॉल काटा

‘मैं पाकिस्तान से बोल रहा, बम सेट है, भुगतान करो’:दरभंगा में TVS शोरूम के मालिक को अंतरराष्ट्रीय नंबर से आया कॉल, इंडिया का नाम सुनते ही कॉल काटा

दरभंगा के TVS बाइक शोरूम के मालिक अंजय कुमार राय (48) को 5 जनवरी को एक अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर +916546359099 से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान से बोल रहा हूं, बम सेट कर दिया है, भुगतान कर दीजिए।’ जब कारोबारी ने पूछा कि कॉल कहां लगाया है। कॉलर ने दावा कि मैं पाकिस्तान से बोल रहा हूं। कारोबारी ने कहा कि ये कॉल इंडिया में लगा है। जिसके बाद फोन करने वाले ने कॉल काट दिया। काबोबारी ने कहा कि ऑडियो मेरे मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया है, जिसे पुलिस को पेन ड्राइव में सौंप दिया है। धमकी भरे कॉल से मैं भयभीत हो गया था। 6 जनवरी को थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज ली है। कारोबारी अंजय सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में सिंहवाड़ा बाजार हैं।
ऑडियो और मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि रिकॉर्ड ऑडियो और मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की जा रही है। कॉलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है। सदर एसडीपीओ-2 शोभेन्द्र कुमार सुमन ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामला अंतरराष्ट्रीय प्रकृति का है, इसलिए दरभंगा जिला टेक्निकल सेल के साथ-साथ पटना मुख्यालय को भी सूचना दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं से गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही कॉलर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि मामला साइबर अपराध, फर्जी धमकी या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ तो नहीं है। दरभंगा के TVS बाइक शोरूम के मालिक अंजय कुमार राय (48) को 5 जनवरी को एक अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर +916546359099 से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान से बोल रहा हूं, बम सेट कर दिया है, भुगतान कर दीजिए।’ जब कारोबारी ने पूछा कि कॉल कहां लगाया है। कॉलर ने दावा कि मैं पाकिस्तान से बोल रहा हूं। कारोबारी ने कहा कि ये कॉल इंडिया में लगा है। जिसके बाद फोन करने वाले ने कॉल काट दिया। काबोबारी ने कहा कि ऑडियो मेरे मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया है, जिसे पुलिस को पेन ड्राइव में सौंप दिया है। धमकी भरे कॉल से मैं भयभीत हो गया था। 6 जनवरी को थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज ली है। कारोबारी अंजय सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में सिंहवाड़ा बाजार हैं।
ऑडियो और मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि रिकॉर्ड ऑडियो और मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की जा रही है। कॉलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है। सदर एसडीपीओ-2 शोभेन्द्र कुमार सुमन ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामला अंतरराष्ट्रीय प्रकृति का है, इसलिए दरभंगा जिला टेक्निकल सेल के साथ-साथ पटना मुख्यालय को भी सूचना दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं से गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही कॉलर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि मामला साइबर अपराध, फर्जी धमकी या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ तो नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *