मैंने भी दो बार किया हलाला और पैसे भी मिले फिर…जब EX-मुस्लिम सलीम वास्तविक ने बताई सच्चाई

मैंने भी दो बार किया हलाला और पैसे भी मिले फिर…जब EX-मुस्लिम सलीम वास्तविक ने बताई सच्चाई

EX-मुस्लिम सलीम वास्तविक पर शुक्रवार सुबह को उनके ऑफिस में चाकुओं से हमला किया गया। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों में से एक रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया।

यूपी पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीशान को फायरिंग के दौरान दो गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सलीम इस्लाम धर्म छोड़ चुके हैं। वह इस्लाम धर्म के बारें में आलोचनात्मक कंटेंट बनाते हैं।

मैंने दो बार हलाला किया…!

EX-मुस्लिम सलीम वास्तविक ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि मैंने दो बार हलाला किया। उस समय मैं मजार पर रहता था। हलाला करने के मुझे पैसे भी मिले थे। लेकिन, उसके बाद मेरा मन बदल गया और मैंने दोबारा यह नहीं किया।

मेरी भाभी का भी हुआ हलाला

EX-मुस्लिम सलीम वास्तविक ने आगे बताया कि मेरे भाई ने भाभी को गलत वजह से तलाक दे दिया। लेकिन, फिर जब असली वजह का पता चला तो उसने फिर से साथ रहने की इच्छा जाहिर की। लेकिन, इसके लिए भाभी को हलाला करना पड़ा। मेरी भाभी का हलाला मेरे चचेरे भाई ने ही किया और उसके बाद उसने भाभी को तलाक दिया। तब जाकर भाभी मेरे बड़े भाई के साथ रह सकीं।

सलीम वास्तविक ने आगे बताया कि इस्लाम धर्म में लड़की का कोई हक नहीं है। उसका सिर्फ शोषण होता है। इस्लाम में महिलाओं को मंद बुद्धि का बता दिया गया है। महिलाओं को आधे दिमाग का बताया गया है। वह कहते हैं अब आप ही देख लीजिए जहां पुरुष की एक गवाही लगती है। वहीं दो महिलाओं की मानी जाती है।

क्या होता है हलाला?

EX-मुस्लिम सलीम वास्तविक ने बताया कि जब एक पति अपनी बेगम को तलाक दे देता है और फिर दोबारा से उसे वह अपनाना चाहता है तो उस महिला को हलाला करवाना पड़ता है। इसके लिए कोई मौलवी या अन्य किसी से संपर्क किया जाता है। फिर वह व्यक्ति महिला का हलाला करता है। उसके बाद उसे तलाक देना होता है। जब वह व्यक्ति तलाक दे देता है…तभी वह महिला उस व्यक्ति के साथ रह सकती है। और सबसे बड़ी बात जब तक हलाला करने वाला व्यक्ति तलाक नहीं देगा। तब तक वह महिला उसी व्यक्ति के साथ रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *