गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक यात्री को 17 किलो विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ बताई जा रही है। थाई एयरवेज की उड़ान से एक संदिग्ध यात्री बैंकॉक से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। खुफिया इनपुट के आधार पर DRI की टीम पहले से अलर्ट थी और यात्री के आगमन के साथ ही उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। जांच के दौरान सामान की गहन तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से करीब 17 किलोग्राम विदेशी हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया। नेटवर्क को खंगाला जा रहा है गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी आकाश श्रीचंद सोहांडा के तौर पर हुई है। DRI अधिकारियों के अनुसार, हाइड्रोपोनिक वीड अत्याधुनिक तकनीक से उगाया जाने वाला उच्च गुणवत्ता वाला नशीला पदार्थ है, जिसकी कीमत सामान्य गांजे की तुलना में कई गुना अधिक होती है। इसकी तस्करी आमतौर पर संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। बिना सूचना दिए कार्रवाई इस मामले को लेकर गया एयरपोर्ट प्रशासन और DRI के बीच सूचना साझा करने को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं। गया एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि पटना से आई DRI टीम ने एयरपोर्ट प्रशासन को बिना पूर्व सूचना दिए गिरफ्तारी की। उन्हें अनौपचारिक रूप से करीब 8 किलो गांजा पकड़े जाने की जानकारी मिली है, जबकि मीडिया में 17 किलो गांजा बरामद होने की बात सामने आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, आधिकारिक जानकारी न मिलने के कारण उन्हें उच्च अधिकारियों को जवाब देने में कठिनाई हो रही है। वहीं, DRI अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी, ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग सतर्क न हो सकें। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद नशीला पदार्थ किसे सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक यात्री को 17 किलो विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ बताई जा रही है। थाई एयरवेज की उड़ान से एक संदिग्ध यात्री बैंकॉक से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। खुफिया इनपुट के आधार पर DRI की टीम पहले से अलर्ट थी और यात्री के आगमन के साथ ही उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। जांच के दौरान सामान की गहन तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से करीब 17 किलोग्राम विदेशी हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया। नेटवर्क को खंगाला जा रहा है गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी आकाश श्रीचंद सोहांडा के तौर पर हुई है। DRI अधिकारियों के अनुसार, हाइड्रोपोनिक वीड अत्याधुनिक तकनीक से उगाया जाने वाला उच्च गुणवत्ता वाला नशीला पदार्थ है, जिसकी कीमत सामान्य गांजे की तुलना में कई गुना अधिक होती है। इसकी तस्करी आमतौर पर संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। बिना सूचना दिए कार्रवाई इस मामले को लेकर गया एयरपोर्ट प्रशासन और DRI के बीच सूचना साझा करने को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं। गया एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि पटना से आई DRI टीम ने एयरपोर्ट प्रशासन को बिना पूर्व सूचना दिए गिरफ्तारी की। उन्हें अनौपचारिक रूप से करीब 8 किलो गांजा पकड़े जाने की जानकारी मिली है, जबकि मीडिया में 17 किलो गांजा बरामद होने की बात सामने आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, आधिकारिक जानकारी न मिलने के कारण उन्हें उच्च अधिकारियों को जवाब देने में कठिनाई हो रही है। वहीं, DRI अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी, ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग सतर्क न हो सकें। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद नशीला पदार्थ किसे सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


