दीपावली पर 60 लाख की चोरी करने वाला पकड़ा:पुलिस ने चाल-ढाल और त्रिनेत्र एप से पकड़ा, चोरी की रकम जुए में हार गया

दीपावली पर 60 लाख की चोरी करने वाला पकड़ा:पुलिस ने चाल-ढाल और त्रिनेत्र एप से पकड़ा, चोरी की रकम जुए में हार गया

आगरा में दीपावली पर थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में 24 घंटे में 60 लाख की चोरी करने वाले आरोपी राजेश शर्मा उर्फ शेखावतत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पूरा परिवार उसकी मदद में शामिल था। परिवार के लोग दिन में रेकी करते थे और रात में आरोपी वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने उसे उसकी चाल-ढाल से पकड़ा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में 20 अक्टूबर की रात को विकास नगर, टेढ़ी बगिया निवासी जलकल विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी उमेश चंद्र के घर में चोरी हुई थी। एक चोर छत के रास्ते से घर में आया था। इसके बाद अलमारी से करीब 276 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और नकदी ले गया था। पीड़ित चोरी गए सामान की कीमत 40 लाख रुपए बताई थी। इसी तरह प्रकाश पुरम में आरओ संचालक के घर में चोरी हुई थी। परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। 18 लाख के गहने व 1.50 लाख रुपएकी चोरी की थी। चोर पड़ोसी की दो मंजिला छत से कूदकर फरार हो गया। इसके अलावा एक सेवानिवृत्त दारोगा के घर से पैंट की जेब से 12 हजार रुपए चोरी किए गए थे। वहीं क्षेत्र में भी तीन दुकानों में चोरी की कोशिश की गई थी।
त्रिनेत्र एप से पकड़ा
लगातार हुई चोरी के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक सीसीटीवी में वो शॉल ओढ़कर जाता हुआ दिख रहा था। ऐसे मे पहचान के लिए ऐसे लोगों की मदद ली, जो क्षेत्र में ही रहते हों। पुलिस को शोभा नगर रहने वाले एक युवक के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने अपनी जानकारी को पुख्ता करने के लिए त्रिनेत्र एप पर नाम डालकर जानकारी ली। उस पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज मिले। इससे अंदाजा हो गया कि वही हो सकता है। घेराबंदी करके बुधवार रात को उसे कांशीराम आवास योजना क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीपावली पर एक घर में चोरी के बाद गहने के अलावा 40 हजार रुपए मिले थे, जिनमें से 10 हजार वह जुए में हार गया। 30 हजार रुपए ही उसके पास बचा था। अगली रात उसने एक और घर को निशाना बनाया। इस बार गहने के अलावा डेढ़ लाख रुपए मिले। वह चोरी करके जा रहा था। तभी लोग जाग गए। इस पर उसे छत से कूदना पड़ा। वह घायल हो गया। यहां भी जो रुपउ मिले, उनमें कुछ रकम से जुआ खेला। रकम हार गया। 32 हजार बच गए। कुछ रकम नशा करने में खर्च कर दिया था। चोरी में मां, पत्नी, बहन और बहनोई पवन उसकी सहायता करते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *