औरंगाबाद में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या:धारदार हथियार से पति ने रेता गला; दूसरे राज्य में प्राइवेट जॉब करता था, आज ही लौटा था

औरंगाबाद में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या:धारदार हथियार से पति ने रेता गला; दूसरे राज्य में प्राइवेट जॉब करता था, आज ही लौटा था

औरंगाबाद में अवैध संबंध के शक में सोमवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना फेसर थाना अंतर्गत आलमपुर गांव की है। मृतका की पहचान 30 साल की बेबी कुमारी, जबकि आरोपी पति की पहचान 35 साल के मंटू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मंटू कुमार किसी दूसरे राज्य में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। सोमवार सुबह ही आरोपी मंटू दूसरे राज्य से घर लौटा था। घर आने के बाद किसी बात को लेकर मंटू और बेबी के बीच विवाद हुआ था। शरीर पर 5 जगह धारदार हथियार से वार के निशान मृतका बेबी कुमारी के शरीर पर धारदार हथियार से वार के 5 निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी के गले को बुरी तरह रेत दिया था। गला 60 फीसदी से अधिक रेता गया था। अधिक खून बहने से बेबी कुमारी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहा था, तब आसपास के लोग आरोपी के घर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, घर में लहुलूहान पड़ी महिला को पड़ोसियों ने ही सदर अस्पताल में एडमिट कराया। तीन बच्चों की मां थी मृतका, वारदात के वक्त बच्चे नहीं थे बेबी और मंटू कुमार की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दोनों की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। वारदात के दौरान तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल गए थे। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। फेसर थाना के एसआई राजकुजार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। औरंगाबाद में अवैध संबंध के शक में सोमवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना फेसर थाना अंतर्गत आलमपुर गांव की है। मृतका की पहचान 30 साल की बेबी कुमारी, जबकि आरोपी पति की पहचान 35 साल के मंटू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मंटू कुमार किसी दूसरे राज्य में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। सोमवार सुबह ही आरोपी मंटू दूसरे राज्य से घर लौटा था। घर आने के बाद किसी बात को लेकर मंटू और बेबी के बीच विवाद हुआ था। शरीर पर 5 जगह धारदार हथियार से वार के निशान मृतका बेबी कुमारी के शरीर पर धारदार हथियार से वार के 5 निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी के गले को बुरी तरह रेत दिया था। गला 60 फीसदी से अधिक रेता गया था। अधिक खून बहने से बेबी कुमारी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहा था, तब आसपास के लोग आरोपी के घर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, घर में लहुलूहान पड़ी महिला को पड़ोसियों ने ही सदर अस्पताल में एडमिट कराया। तीन बच्चों की मां थी मृतका, वारदात के वक्त बच्चे नहीं थे बेबी और मंटू कुमार की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दोनों की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। वारदात के दौरान तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल गए थे। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। फेसर थाना के एसआई राजकुजार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *