बेगूसराय में 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या:पति ने 1 हजार रुपए जुए में उड़ा दिए, पत्नी ने सिलेंडर भरवाने के लिए कहा तो मार डाला

बेगूसराय में 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या:पति ने 1 हजार रुपए जुए में उड़ा दिए, पत्नी ने सिलेंडर भरवाने के लिए कहा तो मार डाला

बेगूसराय में 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या कर दी। पति ने ईंट से सिर कुच दिया। घर में 10 दिन पहले गैस खत्म हो गई थी। घर में खाना लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था, इस वजह से काफी परेशानी हो रही थी। पत्नी ने पति को परेशानी बताई और कहा कि गैस सिलेंडर भरवा दीजिए। गैस के लिए मृतका के पिता ने दामाद को 1 हजार रुपए भी दिए थे। जिसे आरोपी पति ने जुए में उड़ा दिया। पत्नी ने फिर से गैस के लिए बोला तो उसकी हत्या कर दी। मृतका मुजफरा गारा गांव की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी 21 है। मामला मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की है। ढाई साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया लक्ष्मी की शादी 2021 में राज चौधरी (25) के साथ हुई थी। दोनों का ढाई साल का बेटा ऋषि भी है। पति अपनी पत्नी को अक्सर प्रताड़िता करता था। लक्ष्मी के पिता ने उसे दूसरी शादी करने की सलाह भी दी थी, लेकिन लक्ष्मी अपने बच्चे के फ्यूचर और सामाजिक लोकलाज के कारण राज से अलग नहीं हो रही थी। बहन का आरोप, अस्पताल लेट से ले जाया गया ईंट से हमला करने के बाद आरोपी पति राज पत्नी को अस्पताल ले गया था, हालांकि लक्ष्मी की बहन का आरोप है कि पति उसे अस्पताल ले जाने की जगह रास्ते में घुमाता रहा। जिससे उसकी मौत हो जाए और वो हत्या को दुर्घटना का रूप दे सके। जब लक्ष्मी अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया है। आरोपी राज चौधरी का कहना है कि रात में बिजली नहीं थी। मैं बेटे को घूमाने घर से बाहर गया था, उधर से लौटा तो पत्नी सीढ़ी के नजदीक गिरी हुई थी‌। मैंने मारपीट नहीं की है, पोस्टमॉर्टम में खुलासा हो जाएगा।
पति को पुलिस में हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी। मृतका के शरीब पर चोट के निशान मिले है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बेगूसराय में 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या कर दी। पति ने ईंट से सिर कुच दिया। घर में 10 दिन पहले गैस खत्म हो गई थी। घर में खाना लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था, इस वजह से काफी परेशानी हो रही थी। पत्नी ने पति को परेशानी बताई और कहा कि गैस सिलेंडर भरवा दीजिए। गैस के लिए मृतका के पिता ने दामाद को 1 हजार रुपए भी दिए थे। जिसे आरोपी पति ने जुए में उड़ा दिया। पत्नी ने फिर से गैस के लिए बोला तो उसकी हत्या कर दी। मृतका मुजफरा गारा गांव की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी 21 है। मामला मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की है। ढाई साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया लक्ष्मी की शादी 2021 में राज चौधरी (25) के साथ हुई थी। दोनों का ढाई साल का बेटा ऋषि भी है। पति अपनी पत्नी को अक्सर प्रताड़िता करता था। लक्ष्मी के पिता ने उसे दूसरी शादी करने की सलाह भी दी थी, लेकिन लक्ष्मी अपने बच्चे के फ्यूचर और सामाजिक लोकलाज के कारण राज से अलग नहीं हो रही थी। बहन का आरोप, अस्पताल लेट से ले जाया गया ईंट से हमला करने के बाद आरोपी पति राज पत्नी को अस्पताल ले गया था, हालांकि लक्ष्मी की बहन का आरोप है कि पति उसे अस्पताल ले जाने की जगह रास्ते में घुमाता रहा। जिससे उसकी मौत हो जाए और वो हत्या को दुर्घटना का रूप दे सके। जब लक्ष्मी अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया है। आरोपी राज चौधरी का कहना है कि रात में बिजली नहीं थी। मैं बेटे को घूमाने घर से बाहर गया था, उधर से लौटा तो पत्नी सीढ़ी के नजदीक गिरी हुई थी‌। मैंने मारपीट नहीं की है, पोस्टमॉर्टम में खुलासा हो जाएगा।
पति को पुलिस में हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी। मृतका के शरीब पर चोट के निशान मिले है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *