सीतापुर में पति की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप:हादसा मानने से परिजनों का इंकार, 8 महीने पहले हुई थी शादी

सीतापुर में पति की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप:हादसा मानने से परिजनों का इंकार, 8 महीने पहले हुई थी शादी

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सुरक्षित बच गई। घटना के बाद परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इंकार करते हुए पत्नी पर हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौरा निवासी 32 वर्षीय राजू पुत्र राम औतार अपनी पत्नी पप्पी के साथ खिचड़ी खाने के लिए ससुराल हुए थे। गुरुवार रात दोनों खैराबाद से दवा लेकर बाइक से लौट रहे थे। कुंवरपुर गांव के पास हाईवे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी पप्पी बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम से पहले ही मृतक के परिजनों ने इस घटना पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि राजू की हत्या कराई गई है और इसे सड़क हादसे का रूप दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के भाई राहुल ने बताया कि राजू और पप्पी की शादी करीब आठ महीने पहले 15 अप्रैल 2025 को हुई थी। राहुल का आरोप है कि राजू के शरीर और गले पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने पत्नी पप्पी के साथ गांव के ही दो लोगों नीलू और आनंद पर भी हत्या करवाने में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि राजू तीन भाइयों में से एक था और शादी से पहले वह सऊदी अरब में काम करता था। थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *