डंपर की चपेट में आने से पति की मौत:किशनगंज में पत्नी घायल, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

किशनगंज में डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार उनकी पत्नी घायल हो गईं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना रविवार देर शाम बहादुरगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बीरनिया के वार्ड संख्या 2 में दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क (SH-99) पर बिरनियां के पास हुई। मृतक की पहचान तुलसिया पंचायत के भाटटोली निवासी गिरजानंद गणेश उर्फ शंभू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शंभू बहादुरगंज से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनकी पत्नी, जो बाइक पर उनके साथ थीं, घायल हो गई। घायल महिला का प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने किया सड़क जाम वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने दुर्घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगो ने पुलिस पर करीब 1 घंटे देरी से आने का आरोप लगाया है। इधर सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जाम हटाने में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशनगंज में डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार उनकी पत्नी घायल हो गईं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना रविवार देर शाम बहादुरगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बीरनिया के वार्ड संख्या 2 में दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क (SH-99) पर बिरनियां के पास हुई। मृतक की पहचान तुलसिया पंचायत के भाटटोली निवासी गिरजानंद गणेश उर्फ शंभू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शंभू बहादुरगंज से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनकी पत्नी, जो बाइक पर उनके साथ थीं, घायल हो गई। घायल महिला का प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने किया सड़क जाम वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने दुर्घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगो ने पुलिस पर करीब 1 घंटे देरी से आने का आरोप लगाया है। इधर सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जाम हटाने में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *