पत्नी के ननद के घर जाते ही पति का सुसाइड:झांसी में 4 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी के लौटने पर फंदे पर लटका मिला

पत्नी के ननद के घर जाते ही पति का सुसाइड:झांसी में 4 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी के लौटने पर फंदे पर लटका मिला

झांसी में पत्नी के ननद के घर जाने के बाद पति ने सुसाइड कर लिया। कुछ देर बाद वह लौटकर आई तो पति फंदे पर लटका था। परिजन फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर 9 स्थित छोटी मस्जिद के पास का है। 4 साल पहले हुई थी शादी मृतक का नाम अनीस अहमद (37) पुत्र मकबूल अहमद था। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर 9 स्थित छोटी मस्जिद के पास रहता था। मृतक के भाई मोहम्मद अकील ने बताया मेरा भाई अनीस की शादी 4 साल पहले प्रवीण बानो से हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। भाई ऑटो चलाया चलता था। पिछले 7 दिन से वह ऑटो चलाने नहीं जा रहा था। उदास रहता था। जब उससे कारण पूछा तो कुछ नहीं बताया। ननद का ऑपरेशन हुआ था भाई ने आगे बताया मेरी बहन शाहीन बानो पड़ोस के मोहल्ले में रहती है। कुछ दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ था। भाभी प्रवीण बानो और छोटी बहन शनिवार को बहन को देखने के लिए गए थे। भाई अनीस ऊपर वाले कमरे में अकेले थे, जबकि बुजुर्ग माता-पिता नीचे थे। रात को भाभी लौट कर आई तो भाई दुपट्टे से फंदा बनाकर लटके हुए थे। चीखने चिल्लाने पर परिजन भी आ गए। तब भाई को फंदे से उतार लिया और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रविवार को पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। तीन भाइयों में अनीस बड़ा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *