पत्नी बेरोजगार होने का ताना देती, पति ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- ससुरालवालों को सजा मिले, 2 महीने से बेटी का चेहरा तक नहीं दिखाया

पत्नी बेरोजगार होने का ताना देती, पति ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- ससुरालवालों को सजा मिले, 2 महीने से बेटी का चेहरा तक नहीं दिखाया

‘पत्नी वीडियो कॉल पर बेटी का चेहरा तक नहीं दिखाती थी। 2 महीने पहले मेरे साथ पत्नी के भाई-पिता ने मारपीट की। वो कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आए थे। पत्नी और बेटी को वो अपने साथ लेकर चले गए। दो महीने से मैं अपनी बच्ची के लिए तड़प रहा हूं। पापा, मम्मी, अमित, छोटी मुझे माफ कर दीजिए। मैं अच्छा नहीं बन पाया। भगवान मुझे माफ कर दीजिए। मैंने उससे शादी करके गलती की थी।’ ये बातें समस्तीपुर के 31 साल के युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखी है। शुक्रवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव की है। मृतक की पहचान मोहल्ले के मिथिलेश कुमार सिंह के बेटे दिग्विजय कुमार के रूप में की गई है। दिग्विजय ने ससुराल वालों पर टॉर्चर करने, दहेज प्रताड़ना का केस करने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। जानिए क्या है पूरा मामला, क्यों पत्नी दिग्विजय को छोड़कर गई और कैसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे, ये सारी बातें खुद दिग्विजय ने अपने सुसाइड नोट में लिखी। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी… पत्नी बेरोजगारी का ताना देती, जलील करती 4 पन्नों के सुसाइड नोट में दिग्विजय ने लिखा, ‘राधिका (पत्नी) मुझे ब्लैकमेल करती, जलील करती है। अपने दोस्तों के हसबैंड से कंपेयर करती, उनके व्हाट्सएप स्टेटस देखकर मुझ से लड़ती है। दिग्विजय ने सुसाइड नोट में लिखा, मैं जो कर रहा हूं उसके लिए सबसे ज्यादा नेहा (मेरी पत्नी की बड़ी बहन) जिम्मेदार है। मेरी पत्नी और बेटी को मेरे घर से ले जाने का प्लान भी उसी का था। शादी के पहले से ही वो मुझे जज कर रही थी।’ 2 महीने से अपनी बच्ची को नहीं देखा है ‘2 महीने पहले मेरे साथ पत्नी के भाई-पिता ने मारपीट की। वो कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आए थे। पत्नी और बेटी को वो अपने साथ लेकर चले गए। दो महीने से मैं अपनी बच्ची के लिए तड़प रहा हूं। मेरी पत्नी की जब भी उसकी मां से बात होती थी, तो वो मेरे खिलाफ उसे भड़काती थी। घर तोड़ने वाली बात कहती थी। इसलिए मैं उसकी मां से उसे बात करने से मना करता था। इस बात पर हमारा झगड़ा होता था।’ शादी करके गलती कर दी दिग्विजय ने लिखा- ‘मैं यूपीएससी की तैयारी में लगा था। लेकिन, पूरे परिवार ने मिल कर सब कुछ खत्म कर दिया। पापा, मम्मी, अमित, छोटी मुझे माफ कर दीजिए। मैं अच्छा नहीं बन पाया। भगवान मुझे माफ कर दीजिए। मैंने उससे शादी करके गलती की थी। मैंने 3 महीने की सारी रिकॉर्डिंग और मैसेज को अपने पास रखा है। मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरी बेटी को भाई पाले और उसकी पढ़ाई-शादी करें। मेरी पत्नी और उसके घर वालों को सजा मिले।” 2 साल पहले हुई थी शादी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव तथा क्षेत्र के जानो-माने फुटबॉल खिलाड़ी मिथिलेश कुमार सिंह के बड़े बेटे दिग्विजय की शादी करीब 2 साल पहले कटिहार के कोढा थाना क्षेत्र में सुजीत सिंह की बेटी राधिका कुमारी से हुई थी। लेकिन ससुराल वालों से शुरू से ही दिग्विजय का संबंध अच्छा नहीं था। नवंबर महीने में ससुराल वाले दिग्विजय के घर पर पहुंचे थे। दिग्विजय के साथ गलत व्यवहार किया और राधिका के साथ उसकी चार महीने की बेटी को भी लेकर साथ चले गए। तब से दोनों का संबंध टूटा हुआ था। वीडियो कॉल पर पत्नी नहीं दिखाती थी बेटी का चेहरा मृतक युवक की पत्नी से बातचीत नहीं हो पा रही थी । दिग्विजय बार-बार अपनी बेटी को देखने के लिए वीडियो कॉल करता था। लेकिन उसकी फोटो भी नहीं दिखाई जा रही थी। जिसे यह काफी डिप्रेशन में आ गया था। शुक्रवार की देर शाम वह बाजार गया। वहां एक रस्सी खरीदी और रात करीब 8 बजे घर लौटा। अपने मकान के सबसे ऊपर वाले कमरे में जहां वह रहता था उसमें गया और बैठकर सुसाइडल नोट लिखा। 8:45 बजे जब उसकी मां ने उसे फोन पर खाने के लिए बुलाया तो फोन नहीं उठाने के बाद मां खुद बुलाने गई। तो देखा कि शव पंखे से लटक रहा है। बगल में एक सुसाइड नोट रखा मिला । पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि युवक पारिवारिक कारणों से डिप्रेशन में था, जिस कारण उसने फंदे से लटक कर जान दी है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है। बरामद की गई सुसाइड नोट को लेकर जांच की जा रही है। ‘पत्नी वीडियो कॉल पर बेटी का चेहरा तक नहीं दिखाती थी। 2 महीने पहले मेरे साथ पत्नी के भाई-पिता ने मारपीट की। वो कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आए थे। पत्नी और बेटी को वो अपने साथ लेकर चले गए। दो महीने से मैं अपनी बच्ची के लिए तड़प रहा हूं। पापा, मम्मी, अमित, छोटी मुझे माफ कर दीजिए। मैं अच्छा नहीं बन पाया। भगवान मुझे माफ कर दीजिए। मैंने उससे शादी करके गलती की थी।’ ये बातें समस्तीपुर के 31 साल के युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखी है। शुक्रवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव की है। मृतक की पहचान मोहल्ले के मिथिलेश कुमार सिंह के बेटे दिग्विजय कुमार के रूप में की गई है। दिग्विजय ने ससुराल वालों पर टॉर्चर करने, दहेज प्रताड़ना का केस करने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। जानिए क्या है पूरा मामला, क्यों पत्नी दिग्विजय को छोड़कर गई और कैसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे, ये सारी बातें खुद दिग्विजय ने अपने सुसाइड नोट में लिखी। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी… पत्नी बेरोजगारी का ताना देती, जलील करती 4 पन्नों के सुसाइड नोट में दिग्विजय ने लिखा, ‘राधिका (पत्नी) मुझे ब्लैकमेल करती, जलील करती है। अपने दोस्तों के हसबैंड से कंपेयर करती, उनके व्हाट्सएप स्टेटस देखकर मुझ से लड़ती है। दिग्विजय ने सुसाइड नोट में लिखा, मैं जो कर रहा हूं उसके लिए सबसे ज्यादा नेहा (मेरी पत्नी की बड़ी बहन) जिम्मेदार है। मेरी पत्नी और बेटी को मेरे घर से ले जाने का प्लान भी उसी का था। शादी के पहले से ही वो मुझे जज कर रही थी।’ 2 महीने से अपनी बच्ची को नहीं देखा है ‘2 महीने पहले मेरे साथ पत्नी के भाई-पिता ने मारपीट की। वो कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आए थे। पत्नी और बेटी को वो अपने साथ लेकर चले गए। दो महीने से मैं अपनी बच्ची के लिए तड़प रहा हूं। मेरी पत्नी की जब भी उसकी मां से बात होती थी, तो वो मेरे खिलाफ उसे भड़काती थी। घर तोड़ने वाली बात कहती थी। इसलिए मैं उसकी मां से उसे बात करने से मना करता था। इस बात पर हमारा झगड़ा होता था।’ शादी करके गलती कर दी दिग्विजय ने लिखा- ‘मैं यूपीएससी की तैयारी में लगा था। लेकिन, पूरे परिवार ने मिल कर सब कुछ खत्म कर दिया। पापा, मम्मी, अमित, छोटी मुझे माफ कर दीजिए। मैं अच्छा नहीं बन पाया। भगवान मुझे माफ कर दीजिए। मैंने उससे शादी करके गलती की थी। मैंने 3 महीने की सारी रिकॉर्डिंग और मैसेज को अपने पास रखा है। मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरी बेटी को भाई पाले और उसकी पढ़ाई-शादी करें। मेरी पत्नी और उसके घर वालों को सजा मिले।” 2 साल पहले हुई थी शादी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव तथा क्षेत्र के जानो-माने फुटबॉल खिलाड़ी मिथिलेश कुमार सिंह के बड़े बेटे दिग्विजय की शादी करीब 2 साल पहले कटिहार के कोढा थाना क्षेत्र में सुजीत सिंह की बेटी राधिका कुमारी से हुई थी। लेकिन ससुराल वालों से शुरू से ही दिग्विजय का संबंध अच्छा नहीं था। नवंबर महीने में ससुराल वाले दिग्विजय के घर पर पहुंचे थे। दिग्विजय के साथ गलत व्यवहार किया और राधिका के साथ उसकी चार महीने की बेटी को भी लेकर साथ चले गए। तब से दोनों का संबंध टूटा हुआ था। वीडियो कॉल पर पत्नी नहीं दिखाती थी बेटी का चेहरा मृतक युवक की पत्नी से बातचीत नहीं हो पा रही थी । दिग्विजय बार-बार अपनी बेटी को देखने के लिए वीडियो कॉल करता था। लेकिन उसकी फोटो भी नहीं दिखाई जा रही थी। जिसे यह काफी डिप्रेशन में आ गया था। शुक्रवार की देर शाम वह बाजार गया। वहां एक रस्सी खरीदी और रात करीब 8 बजे घर लौटा। अपने मकान के सबसे ऊपर वाले कमरे में जहां वह रहता था उसमें गया और बैठकर सुसाइडल नोट लिखा। 8:45 बजे जब उसकी मां ने उसे फोन पर खाने के लिए बुलाया तो फोन नहीं उठाने के बाद मां खुद बुलाने गई। तो देखा कि शव पंखे से लटक रहा है। बगल में एक सुसाइड नोट रखा मिला । पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि युवक पारिवारिक कारणों से डिप्रेशन में था, जिस कारण उसने फंदे से लटक कर जान दी है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है। बरामद की गई सुसाइड नोट को लेकर जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *