5 लाख दहेज के लिए पति ने की पिटाई:बेहोश होने पर मृत समझकर फेंका; अस्पताल में भर्ती, देवरों ने की गैंग रेप की कोशिश

5 लाख दहेज के लिए पति ने की पिटाई:बेहोश होने पर मृत समझकर फेंका; अस्पताल में भर्ती, देवरों ने की गैंग रेप की कोशिश

किशनगंज में दहेज की मांग पूरी न करने पर एक महिला को पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि देवरों ने उसके साथ सामूहिक रेप का प्रयास भी किया। बेहोश होने पर ससुराल वालों ने उसे मृत समझकर घर के बाहर फेंक दिया। होश में आने के बाद महिला किसी तरह अपने बच्चों के साथ मायके पहुंची। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 5 लाख के लिए प्रताड़ित करने लगा पति पीड़िता जीनत परवीन ने बताया कि 5 साल पहले बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सलीम अनवर से मेरी शादी हुई थी। 10 मार्च 2022 को वह ससुराल पहुंची थी। मायके वालों ने उसे उपहार स्वरूप मारुति एस-प्रेसो कार, एक स्कूटी, छह भरी सोने और पचास भरी चांदी के जेवरात के साथ-साथ घरेलू सामान व फर्नीचर दिए थे। शादी के दो-तीन दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले उससे पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इस बीच जीनत दो बच्चों की मां भी बन गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। उसे एक कमरे में बंद कर खाना-पीना भी बंद कर दिया गया। पंचायती में ससुराल वाले नहीं हुए शामिल इसकी जानकारी मिलने पर जीनत के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट कर भगा दिया। गत 4 जनवरी को इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई, परंतु पति और ससुराल वाले उसमें उपस्थित नहीं हुए। ससुराल वालों ने जीनत को मारपीट कर बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया था, लेकिन सामाजिक दबाव के बाद वह गत 24 मार्च को फिर से ससुराल चली गई थी। परंतु ससुराल पहुंचते ही एक बार फिर से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस दौरान सगे देवरों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास भी किया। लेकिन जीनत के बेहोश होते ही ससुराल वालों ने उसे मृत समझकर घर के बाहर फेंक दिया। होश में आने के बाद वह किसी तरह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके पहुंच गई। किशनगंज में दहेज की मांग पूरी न करने पर एक महिला को पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि देवरों ने उसके साथ सामूहिक रेप का प्रयास भी किया। बेहोश होने पर ससुराल वालों ने उसे मृत समझकर घर के बाहर फेंक दिया। होश में आने के बाद महिला किसी तरह अपने बच्चों के साथ मायके पहुंची। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 5 लाख के लिए प्रताड़ित करने लगा पति पीड़िता जीनत परवीन ने बताया कि 5 साल पहले बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सलीम अनवर से मेरी शादी हुई थी। 10 मार्च 2022 को वह ससुराल पहुंची थी। मायके वालों ने उसे उपहार स्वरूप मारुति एस-प्रेसो कार, एक स्कूटी, छह भरी सोने और पचास भरी चांदी के जेवरात के साथ-साथ घरेलू सामान व फर्नीचर दिए थे। शादी के दो-तीन दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले उससे पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इस बीच जीनत दो बच्चों की मां भी बन गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। उसे एक कमरे में बंद कर खाना-पीना भी बंद कर दिया गया। पंचायती में ससुराल वाले नहीं हुए शामिल इसकी जानकारी मिलने पर जीनत के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट कर भगा दिया। गत 4 जनवरी को इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई, परंतु पति और ससुराल वाले उसमें उपस्थित नहीं हुए। ससुराल वालों ने जीनत को मारपीट कर बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया था, लेकिन सामाजिक दबाव के बाद वह गत 24 मार्च को फिर से ससुराल चली गई थी। परंतु ससुराल पहुंचते ही एक बार फिर से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस दौरान सगे देवरों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास भी किया। लेकिन जीनत के बेहोश होते ही ससुराल वालों ने उसे मृत समझकर घर के बाहर फेंक दिया। होश में आने के बाद वह किसी तरह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके पहुंच गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *