नवादा में मंगलवार रात एक रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चेता बीघा गांव के पास हुई, जब दंपत्ति साली के बेटा के जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। हादसे में उनकी 11 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान नवादा के तेली टोला मोहल्ले निवासी पंकज कुमार (35) और उनकी पत्नी सुषमा देवी (35) के रूप में हुई है। उनकी बेटी परी कुमारी (11) की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया जानकारी के अनुसार, पंकज और सुषमा साली का बेटा का जन्मदिन मनाकर तेलीटोला अपने घर लौट रहे थे तभी इसी दौरान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चेता बीघा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतक दंपति अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। नवादा में मंगलवार रात एक रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चेता बीघा गांव के पास हुई, जब दंपत्ति साली के बेटा के जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। हादसे में उनकी 11 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान नवादा के तेली टोला मोहल्ले निवासी पंकज कुमार (35) और उनकी पत्नी सुषमा देवी (35) के रूप में हुई है। उनकी बेटी परी कुमारी (11) की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया जानकारी के अनुसार, पंकज और सुषमा साली का बेटा का जन्मदिन मनाकर तेलीटोला अपने घर लौट रहे थे तभी इसी दौरान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चेता बीघा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतक दंपति अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।


