पूर्णिया में पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को अरेस्ट किया है। दोनों भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप से सोना-चांदी के गहने और लोगों के मोबाइल पलक झपकते गायब कर देते थे। पुलिस ने महिला समेत उसके पति को गिरफ्तार कर कैश, जेवर और मोबाइल बरामद किए हैं। मामला बायसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। घटना की जानकारी देते हुए बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि यहां पति-पत्नी शातिर गिरोह लंबे समय से चोरी और पॉकेटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पकड़े गए पति पत्नी बायसी के ही मल्हरिया गांव के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान मंत्री देवी और उसका पति विक्टर अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। दोनों मिलकर इस गिरोह को चला रहे थे। बेहद शातिर तरीके से भीड़भाड़ वाले बाजारों, ज्वेलरी दुकानों और ऑटो-टोटो में बैठे लोगों को निशाना बनाते थे। ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर घुसना, दुकानदार का ध्यान भटकाना और फिर पलक झपकते सोने-चांदी के गहने पार कर देना इनकी खास शैली थी। बंद पड़े घरों को बनाते थे निशाना भीड़भाड़ वाले बाजारों और गाड़ी में सफर कर रहे लोगों के मोबाइल भी ये मिनटों में चुरा लेते थे। इतना ही नहीं, ये खाली पड़े घरों को भी निशाना बनाते थे और वहां से नकदी व कीमती सामान चोरी कर लेता था। चोरी के मोबाइल फोन को बेचने के लिए इन्होंने अलग नेटवर्क भी बना रखा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने बायसी थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। 1 लाख 47 हजार रुपये कैश जब्त सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान मंत्री देवी को पकड़ा गया, जिसके पास से पहले 13 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने पूरे गिरोह का राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से 1 लाख 47 हजार रुपये कैश , सोना-चांदी के जेवर और 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही 1 लाख 60 हजार रुपये कैश की बरामदगी हुई। पुलिस ने मंत्री देवी और उसके पति विक्टर अर्जुन सिंह दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच में जुटी है। पूर्णिया में पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को अरेस्ट किया है। दोनों भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप से सोना-चांदी के गहने और लोगों के मोबाइल पलक झपकते गायब कर देते थे। पुलिस ने महिला समेत उसके पति को गिरफ्तार कर कैश, जेवर और मोबाइल बरामद किए हैं। मामला बायसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। घटना की जानकारी देते हुए बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि यहां पति-पत्नी शातिर गिरोह लंबे समय से चोरी और पॉकेटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पकड़े गए पति पत्नी बायसी के ही मल्हरिया गांव के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान मंत्री देवी और उसका पति विक्टर अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। दोनों मिलकर इस गिरोह को चला रहे थे। बेहद शातिर तरीके से भीड़भाड़ वाले बाजारों, ज्वेलरी दुकानों और ऑटो-टोटो में बैठे लोगों को निशाना बनाते थे। ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर घुसना, दुकानदार का ध्यान भटकाना और फिर पलक झपकते सोने-चांदी के गहने पार कर देना इनकी खास शैली थी। बंद पड़े घरों को बनाते थे निशाना भीड़भाड़ वाले बाजारों और गाड़ी में सफर कर रहे लोगों के मोबाइल भी ये मिनटों में चुरा लेते थे। इतना ही नहीं, ये खाली पड़े घरों को भी निशाना बनाते थे और वहां से नकदी व कीमती सामान चोरी कर लेता था। चोरी के मोबाइल फोन को बेचने के लिए इन्होंने अलग नेटवर्क भी बना रखा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने बायसी थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। 1 लाख 47 हजार रुपये कैश जब्त सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान मंत्री देवी को पकड़ा गया, जिसके पास से पहले 13 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने पूरे गिरोह का राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से 1 लाख 47 हजार रुपये कैश , सोना-चांदी के जेवर और 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही 1 लाख 60 हजार रुपये कैश की बरामदगी हुई। पुलिस ने मंत्री देवी और उसके पति विक्टर अर्जुन सिंह दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच में जुटी है।


