नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक विवाहिता की जहर देकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बहेड़ा गांव निवासी टुनटुन यादव की (22) वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। मायके पक्ष के अनुसार नेहा ससुराल में ही रह रही थी। उसका पति टुनटुन यादव चेन्नई में मजदूरी करता है। नेहा की शादी वर्ष 2022 में हुई थी और उसका एक छोटा पुत्र है। गोतिया से विवाद के बाद जहर पिलाने का आरोप मृतका के मौसा बलिराम यादव ने बताया कि गोतिया में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। चार भाइयों के बीच करीब चार से पांच बीघा खेत को लेकर खटास थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर गुरुवार की भोर में ससुराल पक्ष की महिलाओं से नेहा का झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। नेहा कुमारी का मायका इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जोगीबीघा में है। घटना की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग बहेड़ा पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा- मामला संदिग्ध, जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि प्रथमदृष्टया घरेलू कलह में कीटनाशक दवा खाकर मौत की बात सामने आ रही है। नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक विवाहिता की जहर देकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बहेड़ा गांव निवासी टुनटुन यादव की (22) वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। मायके पक्ष के अनुसार नेहा ससुराल में ही रह रही थी। उसका पति टुनटुन यादव चेन्नई में मजदूरी करता है। नेहा की शादी वर्ष 2022 में हुई थी और उसका एक छोटा पुत्र है। गोतिया से विवाद के बाद जहर पिलाने का आरोप मृतका के मौसा बलिराम यादव ने बताया कि गोतिया में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। चार भाइयों के बीच करीब चार से पांच बीघा खेत को लेकर खटास थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर गुरुवार की भोर में ससुराल पक्ष की महिलाओं से नेहा का झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। नेहा कुमारी का मायका इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जोगीबीघा में है। घटना की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग बहेड़ा पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा- मामला संदिग्ध, जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि प्रथमदृष्टया घरेलू कलह में कीटनाशक दवा खाकर मौत की बात सामने आ रही है।


