सारण जिले के नगरा प्रखंड के खैरा पुरानी बाजार में अयोध्या में राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन राम मंदिर स्थापना के दिन से ही प्रतिवर्ष किया जाता रहा है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। बजरंगबली पूजन के बाद कलाकारों ने किया सुंदरकांड का सस्वर पाठ सुंदरकांड पाठ से पूर्व आचार्य दीपक पांडेय और उनके शिष्य अनूप कुमार चौबे ने विधिवत बजरंगबली का पूजन किया। पूजन के उपरांत व्यास पवन बाबा, सुनील बाबा, अरविंद बाबू, वीरबहादुर मुरलिया, छोटा व्यास, सत्यम कुमार तिवारी सहित अन्य कलाकारों की टीम ने रामचरित मानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। पवन व्यास की मधुर और सुरीली आवाज ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जितेंद्र पांडेय, नागेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया शत्रुघन भक्त, डॉ. राकेश कुमार, भोला राय, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, संजय कुमार पांडेय, बबलू कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या समय खैरा बाजार में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि राम मंदिर स्थापना दिवस पर यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। सारण जिले के नगरा प्रखंड के खैरा पुरानी बाजार में अयोध्या में राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन राम मंदिर स्थापना के दिन से ही प्रतिवर्ष किया जाता रहा है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। बजरंगबली पूजन के बाद कलाकारों ने किया सुंदरकांड का सस्वर पाठ सुंदरकांड पाठ से पूर्व आचार्य दीपक पांडेय और उनके शिष्य अनूप कुमार चौबे ने विधिवत बजरंगबली का पूजन किया। पूजन के उपरांत व्यास पवन बाबा, सुनील बाबा, अरविंद बाबू, वीरबहादुर मुरलिया, छोटा व्यास, सत्यम कुमार तिवारी सहित अन्य कलाकारों की टीम ने रामचरित मानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। पवन व्यास की मधुर और सुरीली आवाज ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जितेंद्र पांडेय, नागेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया शत्रुघन भक्त, डॉ. राकेश कुमार, भोला राय, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, संजय कुमार पांडेय, बबलू कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या समय खैरा बाजार में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि राम मंदिर स्थापना दिवस पर यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।


