राष्ट्रीय लोक मोर्चा में सैकड़ों नए सदस्य जुड़े:कटिहार में पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में सैकड़ों नए सदस्य जुड़े:कटिहार में पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया

कटिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीसरा स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों नए सदस्य पार्टी से जुड़े। जिला समाहरणालय के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और नए सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने किया। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत लगभग छह सौ लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। उमाकांत आनंद ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कटिहार जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संयोजक मंडल और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की अपील की। आनंद ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा लगातार छात्र, नौजवान, किसान और मजदूरों के हक-अधिकार की आवाज उठाती रही है। पार्टी शिक्षा व्यवस्था, कॉलेजियम सिस्टम सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रूप से अपनी बात रखती है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल, प्रदेश नेता अरुण कुमार सिंह, संतोष मेहता, युवा नेता अंकित सिंह, पिंकू कुमार, महिला नेत्री पुतुल सिंह, दयानंद कुशवाहा, अति पिछड़ा नेता तापेश्वर सिंह, उदय सिंह, सुबोध कुशवाहा, कुणाल सिंह, मनोज कुशवाहा, मो. शरीफूल, रशीद खान, हरिनारायण महतो और अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कटिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीसरा स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों नए सदस्य पार्टी से जुड़े। जिला समाहरणालय के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और नए सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने किया। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत लगभग छह सौ लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। उमाकांत आनंद ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कटिहार जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संयोजक मंडल और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की अपील की। आनंद ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा लगातार छात्र, नौजवान, किसान और मजदूरों के हक-अधिकार की आवाज उठाती रही है। पार्टी शिक्षा व्यवस्था, कॉलेजियम सिस्टम सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रूप से अपनी बात रखती है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल, प्रदेश नेता अरुण कुमार सिंह, संतोष मेहता, युवा नेता अंकित सिंह, पिंकू कुमार, महिला नेत्री पुतुल सिंह, दयानंद कुशवाहा, अति पिछड़ा नेता तापेश्वर सिंह, उदय सिंह, सुबोध कुशवाहा, कुणाल सिंह, मनोज कुशवाहा, मो. शरीफूल, रशीद खान, हरिनारायण महतो और अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *