बेतिया | श्री हनुमान आराधना मंडल प्रयाग पंजीकृत की जिला इकाई पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में क्षेत्र समिति चनपटिया की ओर से श्री हनुमान चालीसा के शत बार पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चनपटिया प्रखंड के बरोहिया गांव के एक स्कूल में आयोजित है। क्षेत्र समिति चनपटिया के सचिव शंभूनाथ कुंअर ने बताया कि शनिवार को पूजन अर्चन के बाद शत बार पाठ शुरू होगा। दूसरे दिन रविवार को सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन होगा। इसको लेकर शुक्रवार को जिला समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र समिति चनपटिया की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। मौके पर जिला संगठन सचिव जय प्रकाश सिंह, जिला प्रचार सचिव बाबू साहेब ओझा, सुभाष चौबे, कोषाध्यक्ष नवलकिशोर महतो आदि थे। बेतिया | श्री हनुमान आराधना मंडल प्रयाग पंजीकृत की जिला इकाई पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में क्षेत्र समिति चनपटिया की ओर से श्री हनुमान चालीसा के शत बार पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चनपटिया प्रखंड के बरोहिया गांव के एक स्कूल में आयोजित है। क्षेत्र समिति चनपटिया के सचिव शंभूनाथ कुंअर ने बताया कि शनिवार को पूजन अर्चन के बाद शत बार पाठ शुरू होगा। दूसरे दिन रविवार को सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन होगा। इसको लेकर शुक्रवार को जिला समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र समिति चनपटिया की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। मौके पर जिला संगठन सचिव जय प्रकाश सिंह, जिला प्रचार सचिव बाबू साहेब ओझा, सुभाष चौबे, कोषाध्यक्ष नवलकिशोर महतो आदि थे।


