राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में अब ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम की ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों ने हल्की सर्दी का एहसास करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। वर्तमान में राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राजधानी रांची समेत कई जिलों में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। सुबह कोहरा, दिन में साफ आसमान रहेगा मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी रहेगी। वहीं दिन में आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगर अगले सप्ताह तक बादल नहीं बने, तो राज्य में सर्दी का असर और तेज हो जाएगा। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर दिखना सामान्य माना जाता है। अगले दो दिनों में तापमान और गिरकर न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। विभाग का अनुमान है कि आठ नवंबर तक राज्य में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में खिली धूप देखने को मिलेगी। उत्तर-पश्चिमी जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी कनकनी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर पड़ने के बाद अब हिमालयी ठंडी हवाओं ने झारखंड में दस्तक दे दी है। इसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले जैसे कोडरमा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में यह 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा रांची के मांडर में 2.6 मिमी दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक तापमान 33.9 डिग्री जगन्नाथपुर और सबसे कम 18 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी चेतावनी की संभावना से इनकार किया है, लेकिन आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने के आसार जताए हैं। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में अब ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम की ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों ने हल्की सर्दी का एहसास करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। वर्तमान में राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राजधानी रांची समेत कई जिलों में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। सुबह कोहरा, दिन में साफ आसमान रहेगा मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी रहेगी। वहीं दिन में आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगर अगले सप्ताह तक बादल नहीं बने, तो राज्य में सर्दी का असर और तेज हो जाएगा। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर दिखना सामान्य माना जाता है। अगले दो दिनों में तापमान और गिरकर न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। विभाग का अनुमान है कि आठ नवंबर तक राज्य में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में खिली धूप देखने को मिलेगी। उत्तर-पश्चिमी जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी कनकनी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर पड़ने के बाद अब हिमालयी ठंडी हवाओं ने झारखंड में दस्तक दे दी है। इसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले जैसे कोडरमा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में यह 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा रांची के मांडर में 2.6 मिमी दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक तापमान 33.9 डिग्री जगन्नाथपुर और सबसे कम 18 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी चेतावनी की संभावना से इनकार किया है, लेकिन आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने के आसार जताए हैं।


