बिक्रमगंज नहर में मिला मानव कंकाल:एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, थाना प्रभारी बोले- इससे पता नहीं चलेगा मौत डूबने से हुई या हत्या हुई

बिक्रमगंज नहर में मिला मानव कंकाल:एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, थाना प्रभारी बोले- इससे पता नहीं चलेगा मौत डूबने से हुई या हत्या हुई

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धावां नहर पुल के पास एक मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। यह कंकाल तब मिला जब कुछ युवक नहर पुल का पानी निकालकर मछली पकड़ रहे थे। पानी कम होने पर उन्हें नहर में यह मानव कंकाल दिखाई दिया। कंकाल देखकर युवक डर गए और वहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। ग्रामीणों ने कंकाल की जांच की मांग करते हुए कहा कि इससे यह पता चल सकता था कि यह हत्या का मामला है या डूबने से हुई मौत। लोगों ने यह भी जानना चाहा कि क्या यह शव आसपास के गांव का है या नहर में बहकर आया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एफएसएल टीम को बुलाया। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने कंकाल का अवलोकन किया और इसे बहुत पुराना बताया। टीम के अनुसार, कंकाल इतना पुराना है कि इससे कोई विशेष जानकारी हासिल नहीं की जा सकती है। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धावां नहर पुल के पास एक मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। यह कंकाल तब मिला जब कुछ युवक नहर पुल का पानी निकालकर मछली पकड़ रहे थे। पानी कम होने पर उन्हें नहर में यह मानव कंकाल दिखाई दिया। कंकाल देखकर युवक डर गए और वहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। ग्रामीणों ने कंकाल की जांच की मांग करते हुए कहा कि इससे यह पता चल सकता था कि यह हत्या का मामला है या डूबने से हुई मौत। लोगों ने यह भी जानना चाहा कि क्या यह शव आसपास के गांव का है या नहर में बहकर आया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एफएसएल टीम को बुलाया। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने कंकाल का अवलोकन किया और इसे बहुत पुराना बताया। टीम के अनुसार, कंकाल इतना पुराना है कि इससे कोई विशेष जानकारी हासिल नहीं की जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *