बिहार में शराबबंदी कानून के बीच सीवान में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 868.320 लीटर शराब बरामद की और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुर्जुग निवासी सुनील कुमार यादव और हरिकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उनकी निशानदेही पर उत्पाद विभाग की टीम अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि बुधवार को उत्पाद सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से अवैध शराब की बड़ी खेप स्कॉर्पियो के माध्यम से सीवान होते हुए बिहार के विभिन्न जिलों में पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने पुलिस बल के सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने पीछा करके पकड़ा जांच के दौरान आंदर ढाला के समीप एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के पास उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखी गई थी, जिसे जब्त कर लिया गया। मौके से चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर उत्पाद थाना लाया गया, जहां शराब की गिनती और आकलन किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, इस कार्रवाई से शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बिहार में शराबबंदी कानून के बीच सीवान में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 868.320 लीटर शराब बरामद की और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुर्जुग निवासी सुनील कुमार यादव और हरिकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उनकी निशानदेही पर उत्पाद विभाग की टीम अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि बुधवार को उत्पाद सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से अवैध शराब की बड़ी खेप स्कॉर्पियो के माध्यम से सीवान होते हुए बिहार के विभिन्न जिलों में पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने पुलिस बल के सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने पीछा करके पकड़ा जांच के दौरान आंदर ढाला के समीप एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के पास उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखी गई थी, जिसे जब्त कर लिया गया। मौके से चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर उत्पाद थाना लाया गया, जहां शराब की गिनती और आकलन किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, इस कार्रवाई से शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


