मेरठ में पहले नवरात्र से लगनी शुरू हुई HPV वैक्सीन:महिला अस्पताल में कैंट विधायक ने किया शुभारंभ, CMO बोले जिले को मिली 41000 वैक्सीन

मेरठ में पहले नवरात्र से लगनी शुरू हुई HPV वैक्सीन:महिला अस्पताल में कैंट विधायक ने किया शुभारंभ, CMO बोले जिले को मिली 41000 वैक्सीन

नवरात्र के पहले दिन से जिले में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अभियान का शुभारंभ शहर के जिला महिला अस्पताल में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान मेरइ CMO डॉ अशोक कटारिया, डॉ पूजा शर्मा, अस्पताल SIC डॉ मीनाक्षी, डॉ योगिता और स्टाफ मौजूद रहे, जहां प्रतीकात्मक रूप से किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से जागरूक होने और अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली बच्ची को फल देकर उसका सम्मान भी किया। उन्होंने बताया कि सभी 14 वर्ष तक की बच्चियों को तीन महीने में वैक्सरन लगाने का लक्ष्य स्वास्थ विभाग को दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कटारिया ने बताया कि मेरठ जनपद को फिलहाल 41 हजार HPV वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं। इन डोज के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से जिले की पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए बेहद कारगर है और केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस वैक्सीन को जिला महिला अस्पताल के साथ- साथ CHC पर भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके और सरकार की इस योजना से कोई भी वांछित न रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *