कस्तूरबा विद्यालय में HPV टीकाकरण:चेवाड़ा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को लगी दूसरी खुराक

कस्तूरबा विद्यालय में HPV टीकाकरण:चेवाड़ा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को लगी दूसरी खुराक

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के करने गांव स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत गुरुवार को 265 बालिकाओं को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। यह महाअभियान जिले के सभी प्रखंडों के छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजित किया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा और जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक परमानंद कुमार ने अभियान की सघन निगरानी की। उन्होंने चेवाड़ा, शेखपुरा और बरबीघा प्रखंडों का दौरा कर टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर बीमारी है, जिससे एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से बचाव संभव है। इस योजना के तहत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक परमानंद कुमार ने टीकाकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, टीकाकर्मी और छात्राएं उपस्थित रहीं। यह अभियान बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे संपन्न हुआ। शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के करने गांव स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत गुरुवार को 265 बालिकाओं को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। यह महाअभियान जिले के सभी प्रखंडों के छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजित किया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा और जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक परमानंद कुमार ने अभियान की सघन निगरानी की। उन्होंने चेवाड़ा, शेखपुरा और बरबीघा प्रखंडों का दौरा कर टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर बीमारी है, जिससे एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से बचाव संभव है। इस योजना के तहत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक परमानंद कुमार ने टीकाकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, टीकाकर्मी और छात्राएं उपस्थित रहीं। यह अभियान बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे संपन्न हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *