HPCL कांड- आरोपी के ताऊ का शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा:बदायूं पुलिस आज सौंपेगी कारतूस खरीद की रिपोर्ट, प्लांट में घुसकर हुआ था डबल मर्डर

HPCL कांड- आरोपी के ताऊ का शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा:बदायूं पुलिस आज सौंपेगी कारतूस खरीद की रिपोर्ट, प्लांट में घुसकर हुआ था डबल मर्डर

बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप के ताऊ और पूर्व प्रधान राकेश सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। पुलिस ने लाइसेंस पर खरीदे गए कारतूसों का डेटा खंगाला है, जिसकी रिपोर्ट आज एसडीएम और सीओ के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि इन्हीं कारतूसों का इस्तेमाल हत्याकांड में हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद किए थे। पुलिस का दावा है कि इन्हीं हथियारों और कारतूसों से दोहरा हत्याकांड अंजाम दिया गया था। इसी आधार पर राकेश सिंह के शस्त्र लाइसेंस पर खरीदे गए कारतूसों की जांच शुरू की गई है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है। हत्याकांड के बाद से आरोपी के परिवार पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन ने परिवार की छह दुकानों को जमींदोज करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। अवैध दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं और यदि मंगलवार तक निर्माण खुद नहीं हटाया गया तो उसे बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *