गयाजी के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने होली पर्व को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने कोलकाता, हावड़ा, नई दिल्ली और आनंद विहार की ओर जाने वाली कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसका सीधा असर गयाजी जंक्शन पर दिखेगा। 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल- 25 फरवरी और 11 मार्च को हावड़ा से चलकर गयाजी पहुंचेगी। वापसी में 27 फरवरी और 13 मार्च को खातीपुरा से चलकर गयाजी जंक्शन पर रुकेगी। जयपुर जाने आने वाले यात्रियों के लिए यह राहत है। इसी तरह 04066/04065 आनंद विहार-खोरधा रोड-आनंद विहार स्पेशल भी डीडीयू के बाद गयाजी जंक्शन पर ठहरेगी। 27 फरवरी से 3 मार्च तक आनंद विहार से रोज चलेगी। वापसी में 28 फरवरी से 4 मार्च तक खोरधा रोड से लौटेगी। गयाजी से ओडिशा और दिल्ली रूट पर दबाव कम करने की रेलवे की यह कोशिश है। दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन इसके अलावा कोलकाता और सियालदह से मधुबनी, रक्सौल, दुर्ग तक चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनें झाझा-बरौनी-समस्तीपुर रूट से गुजरेंगी। दिल्ली और आनंद विहार से बरौनी, सुपौल, सीतामढ़ी और लौकहा बाजार के लिए भी विशेष गाड़ियां चलाई जा रही है। बिहार लौटने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ इसी रूट पर रहती है। रेलवे ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ी तो और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। अब देखना है कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर कितनी तैयारी होती है। त्योहार की रौनक के बीच अव्यवस्था न हो जीआरपी व आरपीएफ के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती होगी। गयाजी के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने होली पर्व को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने कोलकाता, हावड़ा, नई दिल्ली और आनंद विहार की ओर जाने वाली कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसका सीधा असर गयाजी जंक्शन पर दिखेगा। 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल- 25 फरवरी और 11 मार्च को हावड़ा से चलकर गयाजी पहुंचेगी। वापसी में 27 फरवरी और 13 मार्च को खातीपुरा से चलकर गयाजी जंक्शन पर रुकेगी। जयपुर जाने आने वाले यात्रियों के लिए यह राहत है। इसी तरह 04066/04065 आनंद विहार-खोरधा रोड-आनंद विहार स्पेशल भी डीडीयू के बाद गयाजी जंक्शन पर ठहरेगी। 27 फरवरी से 3 मार्च तक आनंद विहार से रोज चलेगी। वापसी में 28 फरवरी से 4 मार्च तक खोरधा रोड से लौटेगी। गयाजी से ओडिशा और दिल्ली रूट पर दबाव कम करने की रेलवे की यह कोशिश है। दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन इसके अलावा कोलकाता और सियालदह से मधुबनी, रक्सौल, दुर्ग तक चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनें झाझा-बरौनी-समस्तीपुर रूट से गुजरेंगी। दिल्ली और आनंद विहार से बरौनी, सुपौल, सीतामढ़ी और लौकहा बाजार के लिए भी विशेष गाड़ियां चलाई जा रही है। बिहार लौटने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ इसी रूट पर रहती है। रेलवे ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ी तो और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। अब देखना है कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर कितनी तैयारी होती है। त्योहार की रौनक के बीच अव्यवस्था न हो जीआरपी व आरपीएफ के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती होगी।


