नीतीश की शपथ के लिए कितना तैयार गांधी मैदान:दो स्टेज पर बैठेंगे 150 मेहमान, बड़े होटल्स में 260 कमरे बुक, राजभवन में स्पेशल भोज

नीतीश की शपथ के लिए कितना तैयार गांधी मैदान:दो स्टेज पर बैठेंगे 150 मेहमान, बड़े होटल्स में 260 कमरे बुक, राजभवन में स्पेशल भोज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में समारोह की भव्य तैयारी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता और कई राज्यों के सीएम आएंगे। गांधी मैदान की सुरक्षा SPG के हाथों में है। ताज, मौर्या, चाणक्या जैसे होटलों में 260 कमरे बुक कराए गए हैं। राजभवन में पीए के सम्मान में भोज होगा। यहां नरेंद्र मोदी के साथ 150 खास मेहमान होंगे। भास्कर की खास रिपोर्ट में जानें गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की कैसी तैयारी है? कौन से बड़े नेता आने वाले हैं? सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के CM को मिला न्योता शपथ समरोह के लिए NDA शासित राज्यों के सीएम को न्योता भेजा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा व NDA शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम को निमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही पद्मभूषण, पद्मश्री सम्मान पाने वाले लोगों, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों सहित अन्य खास लोगों को इनवाइट किया गया है। NDA की ओर से होगा शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे 3 लाख लोग शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही गांधी मैदान में NDA की ओर शक्ति प्रदर्शन भी होगा। 3 लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है। जदयू, बीजेपी, रालोमो और हम के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। हर विधायकों को 5-5 हजार लोगों को पटना लाना है। गांधी मैदान की सुरक्षा SPG के हवाले, 2500 जवान तैनात शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं। इसके चलते गांधी मैदान की सुरक्षा की कमान SPG के पास है। 250 से अधिक मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस अधिकारी के साथ 2500 से अधिक जवानों काे तैनात किया गया है। गांधी मैदान के आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी गांधी मैदान और उसके चारों ओर 24 घंटे ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी जा रही है। इससे भीड़ पर लाइव नजर रखी जाएगी। पटना पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की है। पुलिस कंट्रोल रूम में एक विशेष टीम तैनात की गई है। पुलिस अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। पूरे क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। हर सेक्टर में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती है ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी की हालत में तुरंत कार्रवाई की जा सके। 128 में से आधे खराब CCTV को ठीक किया गया गांधी मैदान में निगरानी के लिए 128 CCTV कैमरे लगे हैं। इनमें से आधे खराब हो गए थे, जिन्हें ठीक कराया गया है। गांधी मैदान में 61 स्थिर, 22 पीटीजेड (पैन-टिल्ट-जूम) और 45 एनालिटिकल कैमरे हैं। इनसे मैदान में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। हर गेट पर मेटल डिटेक्टर, मैदान में बैरिकेडिंग गांधी मैदान के हर गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। साथ ही कई स्तरों पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए गांधी मैदान के चारों ओर और उससे लगी सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। आसपास के इलाकों में भी पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि भीड़ कंट्रोल किया जा सके। गांधी मैदान में बन रहे दो मंच, किस पर कौन बैठेगा? शपथ समारोह के लिए गांधी मैदान में दो मंच बनाए जा रहे हैं। मुख्य मंच पूरी तरह तैयार है। दूसरा बनाया जाएगा। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ लेंगे। इसी मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और NDA के शासन वाले राज्यों के सीएम बैठेंगे। इसी मंच पर शपथ लेने वाले मंत्री भी बैठेंगे। मुख्य मंच के ठीक बगल में दूसरा मंच बनाया गया है। इसपर शपथ समारोह के लिए बुलाए गए खास लोगों को बैठाया जाएगा। मंच के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। विशेष अतिथियों के लिए अलग रास्ता है। दोनों मंच पर 150 लोग बैठेंगे। प्रधानमंत्री के सम्मान में राज भवन में होगा भोज पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में राज भवन में भोज आयोजित किया गया है। खाने में कम तेल-मसाला हो इसका ध्यान रखा गया है। लिट्टी चोखा पर पुदीना की चटनी मिलेगी। पीएम के लिए खासतौर पर हरी सब्जी और सलाद का इंतजाम किया गया है। भोज में सिलाव का खाजा, पंतूआ जैसे बिहारी व्यंजन परोसे जाएंगे। इस भोज में पीएम के साथ 150 खास मेहमान होंगे। केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के सीएम, बड़े नेता और चुनाव जीतकर आए विधायकों को न्योता दिया गया है। शपथ समारोह में बुलाए गए गेस्ट कहां ठहरेंगे? शपथ समारोह में बुलाए गए मेहमानों को ठहराने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पटना जिला के 101 कमरों वाले गेस्ट हाउस को भी तैयार रखा गया है। NDA के 202 विधायक चुनाव जीतकर आए हैं। इसके साथ ही कई राज्यों के सीएम आने वाले हैं। इन्हें ठहराने के लिए ताज, मौर्या, चाणक्या जैसे आलीशान होटल में 250 कमरे बुक कराए गए हैं। किस गेट से होगी गांधी मैदान में इंट्री? गांधी मैदान में प्रवेश के लिए 13 गेट हैं। गेट नंबर वन सिर्फ VVIP गेस्ट के लिए है। इस गेट से वे लोग ही गांधी मैदान जाएंगे, जिन्हें मुख्य मंच पर बैठना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल, शपथ लेने वाले विधायक और विभिन्न राज्यों के सीएम जैसे VVIP की इंट्री इसी गेट से होगी। आम लोगों को दूसरे गेट से गांधी मैदान में प्रवेश मिलेगा। गांधी मैदान जाकर सीएम नीतीश ने देखा कैसी है तैयारी नीतीश कुमार मंगलवार को गांधी मैदान पहुंचे और अपने शपथ ग्रहण की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम के साथ सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े सहित कई नेता मौजूद थे। पटना के डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी साथ थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में समारोह की भव्य तैयारी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता और कई राज्यों के सीएम आएंगे। गांधी मैदान की सुरक्षा SPG के हाथों में है। ताज, मौर्या, चाणक्या जैसे होटलों में 260 कमरे बुक कराए गए हैं। राजभवन में पीए के सम्मान में भोज होगा। यहां नरेंद्र मोदी के साथ 150 खास मेहमान होंगे। भास्कर की खास रिपोर्ट में जानें गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की कैसी तैयारी है? कौन से बड़े नेता आने वाले हैं? सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के CM को मिला न्योता शपथ समरोह के लिए NDA शासित राज्यों के सीएम को न्योता भेजा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा व NDA शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम को निमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही पद्मभूषण, पद्मश्री सम्मान पाने वाले लोगों, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों सहित अन्य खास लोगों को इनवाइट किया गया है। NDA की ओर से होगा शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे 3 लाख लोग शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही गांधी मैदान में NDA की ओर शक्ति प्रदर्शन भी होगा। 3 लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है। जदयू, बीजेपी, रालोमो और हम के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। हर विधायकों को 5-5 हजार लोगों को पटना लाना है। गांधी मैदान की सुरक्षा SPG के हवाले, 2500 जवान तैनात शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं। इसके चलते गांधी मैदान की सुरक्षा की कमान SPG के पास है। 250 से अधिक मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस अधिकारी के साथ 2500 से अधिक जवानों काे तैनात किया गया है। गांधी मैदान के आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी गांधी मैदान और उसके चारों ओर 24 घंटे ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी जा रही है। इससे भीड़ पर लाइव नजर रखी जाएगी। पटना पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की है। पुलिस कंट्रोल रूम में एक विशेष टीम तैनात की गई है। पुलिस अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। पूरे क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। हर सेक्टर में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती है ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी की हालत में तुरंत कार्रवाई की जा सके। 128 में से आधे खराब CCTV को ठीक किया गया गांधी मैदान में निगरानी के लिए 128 CCTV कैमरे लगे हैं। इनमें से आधे खराब हो गए थे, जिन्हें ठीक कराया गया है। गांधी मैदान में 61 स्थिर, 22 पीटीजेड (पैन-टिल्ट-जूम) और 45 एनालिटिकल कैमरे हैं। इनसे मैदान में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। हर गेट पर मेटल डिटेक्टर, मैदान में बैरिकेडिंग गांधी मैदान के हर गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। साथ ही कई स्तरों पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए गांधी मैदान के चारों ओर और उससे लगी सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। आसपास के इलाकों में भी पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि भीड़ कंट्रोल किया जा सके। गांधी मैदान में बन रहे दो मंच, किस पर कौन बैठेगा? शपथ समारोह के लिए गांधी मैदान में दो मंच बनाए जा रहे हैं। मुख्य मंच पूरी तरह तैयार है। दूसरा बनाया जाएगा। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ लेंगे। इसी मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और NDA के शासन वाले राज्यों के सीएम बैठेंगे। इसी मंच पर शपथ लेने वाले मंत्री भी बैठेंगे। मुख्य मंच के ठीक बगल में दूसरा मंच बनाया गया है। इसपर शपथ समारोह के लिए बुलाए गए खास लोगों को बैठाया जाएगा। मंच के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। विशेष अतिथियों के लिए अलग रास्ता है। दोनों मंच पर 150 लोग बैठेंगे। प्रधानमंत्री के सम्मान में राज भवन में होगा भोज पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में राज भवन में भोज आयोजित किया गया है। खाने में कम तेल-मसाला हो इसका ध्यान रखा गया है। लिट्टी चोखा पर पुदीना की चटनी मिलेगी। पीएम के लिए खासतौर पर हरी सब्जी और सलाद का इंतजाम किया गया है। भोज में सिलाव का खाजा, पंतूआ जैसे बिहारी व्यंजन परोसे जाएंगे। इस भोज में पीएम के साथ 150 खास मेहमान होंगे। केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के सीएम, बड़े नेता और चुनाव जीतकर आए विधायकों को न्योता दिया गया है। शपथ समारोह में बुलाए गए गेस्ट कहां ठहरेंगे? शपथ समारोह में बुलाए गए मेहमानों को ठहराने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पटना जिला के 101 कमरों वाले गेस्ट हाउस को भी तैयार रखा गया है। NDA के 202 विधायक चुनाव जीतकर आए हैं। इसके साथ ही कई राज्यों के सीएम आने वाले हैं। इन्हें ठहराने के लिए ताज, मौर्या, चाणक्या जैसे आलीशान होटल में 250 कमरे बुक कराए गए हैं। किस गेट से होगी गांधी मैदान में इंट्री? गांधी मैदान में प्रवेश के लिए 13 गेट हैं। गेट नंबर वन सिर्फ VVIP गेस्ट के लिए है। इस गेट से वे लोग ही गांधी मैदान जाएंगे, जिन्हें मुख्य मंच पर बैठना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल, शपथ लेने वाले विधायक और विभिन्न राज्यों के सीएम जैसे VVIP की इंट्री इसी गेट से होगी। आम लोगों को दूसरे गेट से गांधी मैदान में प्रवेश मिलेगा। गांधी मैदान जाकर सीएम नीतीश ने देखा कैसी है तैयारी नीतीश कुमार मंगलवार को गांधी मैदान पहुंचे और अपने शपथ ग्रहण की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम के साथ सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े सहित कई नेता मौजूद थे। पटना के डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी साथ थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *