कैसे शूट हुआ था PK का न्यूड रेडियो सीन? सेट पर आने से पहले ऐसी थी आमिर खान की हालत

कैसे शूट हुआ था PK का न्यूड रेडियो सीन? सेट पर आने से पहले ऐसी थी आमिर खान की हालत

Aamir Khan PK Radio Scene: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़ कर एक सुपरहिट फिल्में दीं हैं। आमिर खान ने हमेशा अपनी जबरदस्त एक्टिंग से अपने फैंस और दर्शकों का मनोरंजन किया है। अपने फिल्मीं करियर में उन्होंने रोमांटिक किरदार से लेकर एक्शन और यहां तक कि महिला का किरदार। भी निभाया है। अगर बात की जाए आमिर खान के अलग-अलग किरदारों की तो उनका एक किरदार एलियन का था जो साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म पीके में आमिर ने निभाया था। आमिर के इस किरदार को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया था। आमिर के इस किरदार को इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि एलियन के इस किरदार के लिए आमिर ने न्यूड सीन तक दिया था, जो उनके फैंस और चाहने वालों के लिए शॉकिंग था।

Aamir Khan in PK film scene
PK फिल्म के एक सीन में आमिर खान। (फोटो सोर्स: IMDb)

कैसे शूट हुआ था PK का न्यूड रेडियो सीन? (How Aamir Khan Shoot PK Radio Scene)

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमिर खान ने फिल्म पीके के इस न्यूड सीन की शूटिंग के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे उन्होंने रेगिस्तान में इस सीन को शूट किया था।

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के लिए आमिर खान कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में गए थे। शो में मस्ती मजाक के बीच आमिर खान ने राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म पीके के मशहूर रेडियो सीन के बारे में बात की। अगर आपने वो सीन नहीं देखा है, तो बता दें कि इस सीन में आमिर का किरदार न्यूड है और अपने प्राइवेट पार्ट्स को ढकने के लिए सिर्फ एक रेडियो का इस्तेमाल करता है। आमिर ने बताया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी ने उन्हें बताया था कि इस सीन के लिए उन्हें एक खास तरह के शॉर्ट्स दिए जाएंगे। उन्होंने याद करते हुए कहा, “शूटिंग के दिन मैंने वो शॉर्ट्स पहने। मैं रेडियो लेकर आया। राजू ने सेट पर फोन इस्तेमाल न करने को कहा था। उन्होंने सबका फोन छुपा दिया था। मुझे उस सीन में दौड़ना था। जब तक मैं चल रहा था, तब तक तो ठीक था, लेकिन जब दौड़ना पड़ता था… दौड़ते समय शॉर्ट्स टेप से चिपके होने के कारण उतर जाते थे।”

परफेक्ट शॉट चाहते थे आमिर खान

आमिर खान ने आगे बताया, “उस शॉट में मुझे बहुत मुश्किल हुई। मुझे तेज दौड़ना था, लेकिन मैं दौड़ नहीं पा रहा था। एक-दो कोशिशों के बाद मैंने राजू से कहा, ‘हटा यार, इसे हटा देते हैं।’ मुझे एकदम परफेक्ट शॉट चाहिए था। इसलिए मैंने उसे एक तरफ फेंक दिया। मैंने सबको कैमरे के पीछे दूर जाने को कहा और मैं दौड़ पड़ा। मैं सोचता था कि सेट पर निर्वस्त्र चलना कितना अजीब होगा। हमें इसकी आदत नहीं है। किसी को भी इसकी आदत नहीं होगी। मैं इस बात को लेकर बहुत परेशान रहता था कि मैं यह कैसे करूंगा। सब लोग देख रहे होंगे। मुझे बहुत शर्म आ रही थी।”

“कसम से, जब मैं सेट पर आया, तो मैं बस काम करना चाहता था, और मेरा शॉट खराब हो रहा था। इसलिए मैंने राजू से कहा, ‘ये सब छोटी-मोटी बातें हैं। अगर तुम मुझे न्यूड देख भी लो तो क्या बड़ी बात है? हमें शॉट लेना है।’ उस समय मुझे शर्म नहीं आई। मुझे खुद हैरानी हुई कि मैंने ऐसा किया,” आमिर खान ने आगे कहा।

लाल सिंह चड्ढा के बाद, पिछले साल ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान नजर आए थे। जो 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में आमिर खान ने दिव्यांग बच्चों के स्पोर्ट्स कोच का किरदार निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *