कैसे हैं सलीम खान, अनुराग कश्यप ने दिया ऐसा इमोशनल बयान

कैसे हैं सलीम खान, अनुराग कश्यप ने दिया ऐसा इमोशनल बयान

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज राईटर इन दिनों अपनी खराब तबियत के कारण सुर्खियों में हैं। बता दें, जहां सलीम खान की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को लेकर डॉक्टर ने अपडेट दिया। तो वहीं, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सलीम खान की हालत को देखते हुए अपनी एक इमोशनल कर देने वाली कहानी शेयर की।

सलीम खान की सेहत

बता दें, बॉलीवुड के जाने-माने लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर बुधवार रात डॉक्टर जलील ने हालिया जानकारी दी। सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके चलते उनके शरीर में झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। इसके बाद उन्हें प्राथमिक जांच के बाद ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया ताकि उनकी समस्या गंभीर न हो। हालांकि डॉक्टर ने ये साफ कर दिया है कि उनकी स्थिति फिलहाल क्रिटिकल नहीं है। तनिक परेशानी का समाधान करने के लिए सलीम खान पर डीएसए नाम का छोटा प्रोसीजर भी किया गया, सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अडैप्शन के लिए नेटफ्लिक्स ने शुरुआत

तो वहीं, फिल्मकार अनुराग कश्यप ने एक खास बयान में खुलासा किया कि कैसे उन्हें अपने एक खास प्रोजेक्ट के कारण हार्ट अटैक तक आ गया। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ‘मैक्सिमम सिटी’ के अडैप्शन के लिए नेटफ्लिक्स ने शुरुआत में हां बात दी थी। उन्होंने 900 पन्नों की स्क्रिप्ट तैयार की, लेकिन बुक को केवल एक ही व्यक्ति ने पढ़ा।

अनुराग ने कहा, “जब आप इतना समय और मेहनत किसी काम में लगाते हैं तो वो आपका बच्चा जैसा बन जाता है। इस प्रोजेक्ट के अचानक रूकने और निराशा के चलते मैं हार्ट अटैक का शिकार हो गया। इसे एक तरह का मिसकैरेज अनुभव कहा जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *