जयपुर. दूदू में जेडीए नई आवासीय योजना लेकर आ रहा है। सीमा विस्तार के बाद जेडीए पहली योजना लॉन्च करने की तैयारी में है। जयपुर से करीब 70 किमी यह योजना दूर है।
इसके अलावा टोंक रोड स्थित शिवदासपुरा, बरखेड़ा और चंदलाई में प्रस्तावित लैंड पूलिंग योजना में काश्तकारों को अब 45 की बजाय 47 फीसदी काश्तकारों को भूमि की जाएगी। पहले 45 फीसदी जमीन थी। यह योजना 163 हेक्टेयर भूमि में विकसित की जा रही है। जेडीए ने योजना का नक्शा अनुमोदित कर दिया है और स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास फाइल भेजी है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राज्य सरकार से योजना की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद जेडीए योजना क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास कराएगा।
ये काम कराएगा जेडीए
-पार्क, सीवरेज लाइन, ड्रेनेज, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि, कम्युनिटी सेंटर, हेल्थ सेंटर-डिस्पेंसरी, धार्मिक स्थल सहित विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जाएगा।
दूदू में लाएगा नई आवासीय योजना
दूदू के ग्राम भोजपुर में जेडीए जल्द आवासीय योजना लॉन्च करेगा। इस योजना को स्वीकृति दी जा चुकी है। इस योजना में 644 आवासीय भूखण्ड विकसित किए जाएंगे।
यह योजना अजमेर रोड (एनएच-48) से करीब 800 मीटर तथा दूदू शहर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर है। 28.09 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जाएगी। योजना में 318 ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी श्रेणी के भूखंडों का प्रावधान किया गया है।


