लखनऊ नगर निगम की सामान्य सदन की बैठक 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ हाल में किया जाएगा। मेयर सुषमा खर्कवाल ने निर्देशित किया है कि बैठक से संबंधित सभी औपचारिकताएं समय से पूरी की जाएं। पार्षदों को बैठक की सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। लैंड से संबंधित संबंधित रहेंगे प्रस्ताव सामान्य सदन की बैठक में सीवर, पानी, साफ सफाई के साथ में कई प्रस्ताव लैंड से संबंधित भी रहने के आसार हैं। इसमें जिला प्रशासन और एलडीए की तरफ से आए प्रस्तावों के लिए नगर की तरफ से एनओसी दी जाएगी। वहीं, पार्षदों की तरफ से भी अपने मुद्दे रखे जाएंगे। इसके लिए पार्षद तैयारी कर के पहुंचेंगे। कल्याण मंडप बनाने से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में रहेगा। सदन के बाद कार्यकारिणी का चुनाव होगा सामान्य सदन की बैठक के बाद में नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसमें कार्यकारिणी से रिटायर होने वाले सदस्यों में भाजपा से अनुराग अन्नू मिश्रा, भृगुनाथ शुक्ला, गौरी सांवरिया, चरणजीत गांधी और केएन सिंह रहेंगे। सपा से सबा रहेंगी। इसके लिए भी पार्षदों ने अपनी तैयारी शुरू कर देगी।


