रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद नगर मोहल्ले में एक घर में मार्टिन कॉइल से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मार्टिन कॉइल से लगी कमरे में आग जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय सीमा अपने घर की पहली मंजिल पर सिलाई का काम कर रही थीं। मच्छरों से बचाव के लिए उन्होंने मार्टिन कॉइल जलाई थी। किसी काम से वह नीचे चली गईं और लगभग आधे घंटे बाद कमरे से आग की तेज लपटें उठती दिखीं। आग देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। 10 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची स्थानीय लोगों ने समरसेबल और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पीड़ित सीमा ने बताया कि इस आग में घर में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया है। इस पूरे मामले पर अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। पुलिस टीम ने भी बुझाई आग सदर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने जानकारी दी कि घटना की सूचना पुलिस को भी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में हर संभव मदद की। मामले की जांच जारी है।


