भास्कर न्यूज | पूर्णिया/भवानीपुर थाना क्षेत्र की सोनदीप मिलिक पंचायत वार्ड-12 में बुधवार देर रात आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। सविता देवी के घर में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से एक आटा चक्की मशीन, दो साइकिलें, एक गाय का बछड़ा और चार बकरियों समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के समय अग्निशमन विभाग और डायल 112 से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। अंततः ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।पिछले एक महीने में प्रखंड के विभिन्न गांवों में अगलगी की घटना में लगभग दो दर्जन घर जल चुके हैं। मामले पर संज्ञान लेते हुए सीओ ईशा रंजन ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है जल्द ही पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन कोष से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। भास्कर न्यूज | पूर्णिया/भवानीपुर थाना क्षेत्र की सोनदीप मिलिक पंचायत वार्ड-12 में बुधवार देर रात आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। सविता देवी के घर में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से एक आटा चक्की मशीन, दो साइकिलें, एक गाय का बछड़ा और चार बकरियों समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के समय अग्निशमन विभाग और डायल 112 से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। अंततः ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।पिछले एक महीने में प्रखंड के विभिन्न गांवों में अगलगी की घटना में लगभग दो दर्जन घर जल चुके हैं। मामले पर संज्ञान लेते हुए सीओ ईशा रंजन ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है जल्द ही पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन कोष से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।


