समस्तीपुर में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने होटल संचालक को गोली मार दी। बुलेट सीने के पास लगी है। दोस्तों ने इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया है। घायल की पहचान विपिन कुमार के तौर पर हुई है। संचालक की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली सीने में फंसी हुई है। आईसीयू में इलाज चल रहा है। फिलहाल परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के विशनपुर युसूफ गांव की है। बुलाकर गोली मारी गई जानकारी के मुताबिक गांव में पेट्रोल पंप के पास विपिन का होटल है। देर शाम वहीं बैठा हुआ था। कुछ लोगों ने उसे बुलाया। इसके बाद गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सर्जन डॉक्टर महेश ठाकुर ने बताया कि अभी हालत काफी गंभीर है। अगले 72 घंटे तक काफी अहम है। स्टेबल होने के बाद सर्जरी करके बुलेट निकाला जाएगा। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है मामले की सूचना पर सरारंजन पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल का बयान दर्ज नहीं हो सका है। एएसपी संजय पांडे ने बताया की गोली लगने की सूचना मिली है। परिवार के लोग भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। युवक के होश में आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। पेट्रोल पंप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। समस्तीपुर में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने होटल संचालक को गोली मार दी। बुलेट सीने के पास लगी है। दोस्तों ने इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया है। घायल की पहचान विपिन कुमार के तौर पर हुई है। संचालक की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली सीने में फंसी हुई है। आईसीयू में इलाज चल रहा है। फिलहाल परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के विशनपुर युसूफ गांव की है। बुलाकर गोली मारी गई जानकारी के मुताबिक गांव में पेट्रोल पंप के पास विपिन का होटल है। देर शाम वहीं बैठा हुआ था। कुछ लोगों ने उसे बुलाया। इसके बाद गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सर्जन डॉक्टर महेश ठाकुर ने बताया कि अभी हालत काफी गंभीर है। अगले 72 घंटे तक काफी अहम है। स्टेबल होने के बाद सर्जरी करके बुलेट निकाला जाएगा। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है मामले की सूचना पर सरारंजन पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल का बयान दर्ज नहीं हो सका है। एएसपी संजय पांडे ने बताया की गोली लगने की सूचना मिली है। परिवार के लोग भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। युवक के होश में आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। पेट्रोल पंप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।


