पटना में होटल संचालक और बिल्डिंग ऑनर में मारपीट:एक ने कब्जा और दूसरे ने परेशान करने का लगाया आरोप, IG-SDO तक पहुंचा मामला

पटना में होटल संचालक और बिल्डिंग ऑनर में मारपीट:एक ने कब्जा और दूसरे ने परेशान करने का लगाया आरोप, IG-SDO तक पहुंचा मामला

पटना में होटल संचालक और बिल्डिंग मालिक आपस में भिड़ गए। मामला पटना आईजी और एसडीओ तक पहुंच गया है। दोनों तरफ से गांधी मैदान थाने में मारपीट की शिकायत की गई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। घटना गांधी मैदान गेट नंबर-10 के सामने कुमार कमर्शियल बिल्डिंग की है। होटल संचालक ने पटना आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसडीओ के पास शिकायत की है। संचालक आदित्य कुमार का आरोप है कि पिछले डेड सप्ताह से बिल्डिंग मालिक ने परेशान कर दिया है। एग्रीमेंट के तहत बिजली और पानी देने की बात हुई थी, लेकिन बीच में परेशान करने की नीयत से सप्लाई कट कर दिया है। जिससे भारी नुकसान हो रहा है। जिन लोगों से आर्थिक मदद ली थी, वह लोग भी रुपए के लिए दबाव बना रहे हैं। बिजनेस ठप होने से कर्ज नहीं लौट पा रहा। उन्होंने बताया कि मेरी मजबूरी है कि होटल के इंटीरियर डिजाइन में करोड़ों रुपए खर्च हो गए हैं। जिसके चलते कहीं दूसरी जगह वर्तमान स्थिति में शिफ्ट भी नहीं हो सकते। मकान मालिक हमेशा डर का माहौल बनाए रखते हैं। ताकि मैं अपनी पूंजी छोड़कर समय से पहले यहां से दूसरी जगह शिफ्ट हो जाऊं।

बिल्डिंग पर कब्जा करने का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष ने मारपीट और बिल्डिंग पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। बिल्डिंग ओनर ने इस बाबात में गांधी मैदान थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
जिस तरीके से दोनों पक्ष लड़ रहे हैं। समय रहते पुलिसिया कारवाई तेज नहीं हुई तो यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल सकता है। पिछले दिनों दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल थे। पटना में होटल संचालक और बिल्डिंग मालिक आपस में भिड़ गए। मामला पटना आईजी और एसडीओ तक पहुंच गया है। दोनों तरफ से गांधी मैदान थाने में मारपीट की शिकायत की गई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। घटना गांधी मैदान गेट नंबर-10 के सामने कुमार कमर्शियल बिल्डिंग की है। होटल संचालक ने पटना आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसडीओ के पास शिकायत की है। संचालक आदित्य कुमार का आरोप है कि पिछले डेड सप्ताह से बिल्डिंग मालिक ने परेशान कर दिया है। एग्रीमेंट के तहत बिजली और पानी देने की बात हुई थी, लेकिन बीच में परेशान करने की नीयत से सप्लाई कट कर दिया है। जिससे भारी नुकसान हो रहा है। जिन लोगों से आर्थिक मदद ली थी, वह लोग भी रुपए के लिए दबाव बना रहे हैं। बिजनेस ठप होने से कर्ज नहीं लौट पा रहा। उन्होंने बताया कि मेरी मजबूरी है कि होटल के इंटीरियर डिजाइन में करोड़ों रुपए खर्च हो गए हैं। जिसके चलते कहीं दूसरी जगह वर्तमान स्थिति में शिफ्ट भी नहीं हो सकते। मकान मालिक हमेशा डर का माहौल बनाए रखते हैं। ताकि मैं अपनी पूंजी छोड़कर समय से पहले यहां से दूसरी जगह शिफ्ट हो जाऊं।

बिल्डिंग पर कब्जा करने का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष ने मारपीट और बिल्डिंग पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। बिल्डिंग ओनर ने इस बाबात में गांधी मैदान थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
जिस तरीके से दोनों पक्ष लड़ रहे हैं। समय रहते पुलिसिया कारवाई तेज नहीं हुई तो यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल सकता है। पिछले दिनों दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *