पूर्णिया में बॉयफ्रेंड से हॉट-टॉक के बाद गर्लफ्रेंड ने सौरा नदी पुल से छलांग लगा दी। सुसाइड की कोशिश से पहले लड़की की प्रेमी से 10 मिनट तक फोन पर बहस होती रही। ‘सारी फसाद की जड़ मैं हूं, तुम्हारी जिंदगी से चली जाती हूं’ ये कहते हुए लड़की टोटो से उतरी और सौरा नदी में कूद गई। जान की परवाह किए बगैर ड्राइवर भी नदी में कूद गया और फरिश्ता बनकर उसकी जान बचा ली। इससे जुड़ा विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी तट घाट का लोकेशन दिखाई दे रहा है। लड़की और टोटो ड्राइवर नदी किनारे दिखाई दे रहे हैं। लोग ये कहते सुनाई दे रहे हैं। लड़की टोटो से उतरी और नदी में कूद गई। लड़की को पहुंचाया अस्पताल टोटो ड्राइवर पिंटू आलम लाइन बाजार छोटी मस्जिद का रहने वाला है। विडियो में देखा जा सकता है कि नदी में डूब रही लड़की को पानी से निकालने के बाद पिंटू उसे समझाता है और फिर लड़की को नदी किनारे से मेन रोड पर लाता है। लोगों की भीड़ पहले से जुटी होती है। वहां से लड़की को इलाज के लिए GMCH लाया जाता है। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पा रही थी लड़की पिंटू ने बताया कि लड़की कलाभवन रोड में टोटो पर बैठे थी। पिछले 10 मिनट से अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर हॉट टॉक हो रही थी। वो गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पा रही थी। लड़के को देख लेने की बात कह रही थी। तेज आवाज में फोन पर बोल रही थी, ‘सारी फसाद की जड़ मैं हूं, तुम्हारी जिंदगी से चली जाती हूं।’ कप्तान पुल सौरा ब्रिज पार करते अचानक उसने गाड़ी रुकवाया। इसके बाद सीधे नदी में छलांग लगा दी। पूर्णिया में बॉयफ्रेंड से हॉट-टॉक के बाद गर्लफ्रेंड ने सौरा नदी पुल से छलांग लगा दी। सुसाइड की कोशिश से पहले लड़की की प्रेमी से 10 मिनट तक फोन पर बहस होती रही। ‘सारी फसाद की जड़ मैं हूं, तुम्हारी जिंदगी से चली जाती हूं’ ये कहते हुए लड़की टोटो से उतरी और सौरा नदी में कूद गई। जान की परवाह किए बगैर ड्राइवर भी नदी में कूद गया और फरिश्ता बनकर उसकी जान बचा ली। इससे जुड़ा विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी तट घाट का लोकेशन दिखाई दे रहा है। लड़की और टोटो ड्राइवर नदी किनारे दिखाई दे रहे हैं। लोग ये कहते सुनाई दे रहे हैं। लड़की टोटो से उतरी और नदी में कूद गई। लड़की को पहुंचाया अस्पताल टोटो ड्राइवर पिंटू आलम लाइन बाजार छोटी मस्जिद का रहने वाला है। विडियो में देखा जा सकता है कि नदी में डूब रही लड़की को पानी से निकालने के बाद पिंटू उसे समझाता है और फिर लड़की को नदी किनारे से मेन रोड पर लाता है। लोगों की भीड़ पहले से जुटी होती है। वहां से लड़की को इलाज के लिए GMCH लाया जाता है। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पा रही थी लड़की पिंटू ने बताया कि लड़की कलाभवन रोड में टोटो पर बैठे थी। पिछले 10 मिनट से अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर हॉट टॉक हो रही थी। वो गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पा रही थी। लड़के को देख लेने की बात कह रही थी। तेज आवाज में फोन पर बोल रही थी, ‘सारी फसाद की जड़ मैं हूं, तुम्हारी जिंदगी से चली जाती हूं।’ कप्तान पुल सौरा ब्रिज पार करते अचानक उसने गाड़ी रुकवाया। इसके बाद सीधे नदी में छलांग लगा दी।


