अस्पताल का कचरा खुले में पड़ा, VIDEO:इंजेक्शन-बोतलों के साथ खेल रहे बच्चे; स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं

अस्पताल का कचरा खुले में पड़ा, VIDEO:इंजेक्शन-बोतलों के साथ खेल रहे बच्चे; स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं

सिंगरौली जिले के देवसर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां मारी छादा में आने वाले माड़ीबाध सड़क किनारे अस्पताल का मेडिकल वेस्ट खुलेआम फेंका जा रहा है। सड़क किनारे इस्तेमाल की हुई सुई, बोतलें, इंजेक्शन, दवाइयों की खाली स्ट्रिप और अन्य खतरनाक जैव चिकित्सा कचरा बिखरा पड़ा है। इस स्थिति से इलाके में भय का माहौल है। बच्चे मेडिकल बेस्ट से खेल रहे स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खुले में फेंके गए इस मेडिकल वेस्ट को मवेशी खा रहे हैं, इसके अलावा अनजान बच्चे इस मेडिकल बेस्ट से खेल रहे हैं जिसका आज वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा, इस कचरे से क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने इसे बच्चों और राहगीरों के लिए बेहद खतरनाक बताया है। अधिकारी बोले- मामले की जानकारी नहीं इस मामले पर देवसर स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ सीएल सिंह ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, नियमानुसार मेडिकल वेस्ट को एकत्र कर पड़ोसी जिले सतना में ले जाकर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि इसके लिए फंड और व्यवस्था दोनों मौजूद हैं, फिर भी सड़क किनारे कचरा फेंकना घोर लापरवाही है। ग्रामीणों ने कचरा हटाने की मांग की घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। कचरा हटाकर इलाके को सुरक्षित बनाया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *