एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला हॉस्पिटल संचालक गिरफ्तार:लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर पीटा; पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला हॉस्पिटल संचालक गिरफ्तार:लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर पीटा; पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पूर्णिया शहर के लाइन बाजार इलाके से ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां हॉस्पिटल संचालक एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पहले जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहायक खजांची क्षेत्र निवासी मो. इम्तियाज के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मो. इम्तियाज गुलाबबाग स्थित एटीएम के बाहर काफी देर से खड़ा था। इस दौरान एक युवक कैश निकालने एटीएम के अंदर गया। मशीन से कैश निकालने में थोड़ी दिक्कत हुई तो इम्तियाज मदद के बहाने अंदर चला गया। मौका देखकर उसने चुपके से उस व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल दिया और अपना दूसरा कार्ड उसे दे दिया। लेकिन उसकी चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। लोगों ने पकड़कर पीटा बाहर खड़े कुछ लोगों को उसकी हरकत पर शक हो गया। उन्होंने ध्यान से देखा तो कार्ड बदलने की बात समझ में आ गई। लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। सच्चाई सामने आते ही वहां मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो पहले भी एटीएम कार्ड बदलने के मामले में पकड़ा जा चुका है। हरदा इलाके में भी उसे इसी तरह की हरकत करते हुए लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इसके बावजूद उसने ठगी का काम नहीं छोड़ा। धोखाधड़ी का मामला दर्ज, आरोपी को भेजा जेल सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है। लोगों से अपील की है कि एटीएम से कैश निकालते समय किसी अनजान शख्स की मदद न लें। अगर कोई जबरन मदद करने की कोशिश करे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और पुलिस को सूचना दें। पूर्णिया शहर के लाइन बाजार इलाके से ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां हॉस्पिटल संचालक एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पहले जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहायक खजांची क्षेत्र निवासी मो. इम्तियाज के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मो. इम्तियाज गुलाबबाग स्थित एटीएम के बाहर काफी देर से खड़ा था। इस दौरान एक युवक कैश निकालने एटीएम के अंदर गया। मशीन से कैश निकालने में थोड़ी दिक्कत हुई तो इम्तियाज मदद के बहाने अंदर चला गया। मौका देखकर उसने चुपके से उस व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल दिया और अपना दूसरा कार्ड उसे दे दिया। लेकिन उसकी चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। लोगों ने पकड़कर पीटा बाहर खड़े कुछ लोगों को उसकी हरकत पर शक हो गया। उन्होंने ध्यान से देखा तो कार्ड बदलने की बात समझ में आ गई। लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। सच्चाई सामने आते ही वहां मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो पहले भी एटीएम कार्ड बदलने के मामले में पकड़ा जा चुका है। हरदा इलाके में भी उसे इसी तरह की हरकत करते हुए लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इसके बावजूद उसने ठगी का काम नहीं छोड़ा। धोखाधड़ी का मामला दर्ज, आरोपी को भेजा जेल सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है। लोगों से अपील की है कि एटीएम से कैश निकालते समय किसी अनजान शख्स की मदद न लें। अगर कोई जबरन मदद करने की कोशिश करे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और पुलिस को सूचना दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *